{"_id":"096cf24892d8bf411400b7beaa9401c6","slug":"illegal-possession-by-alcohol-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार के गणित से हुडा को लगा 78 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार के गणित से हुडा को लगा 78 लाख का चूना
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 07 Feb 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-47 में एक शराब ठेकेदार ने हुडा की जमीन पर कब्जा कर करीब 78 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरटीआई से इसका खुलासा होने के बाद एक जूनियर इंजीनियर की मिलीभगत सामने आ रही है।
विज्ञापन
हुडा प्रशासक ने ईओ टू को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। हुडा ने एक साल पहले सेक्टर-47 में 870 वर्ग मीटर जमीन का ठेका और अहाते के लिए अलॉट की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि ठेकेदार ने अतिरिक्त जमीन पर कब्जा कर लिया। हुडा सर्कल रेट की छह प्रतिशत राशि पर जमीन किराये पर देता है।
सर्कल रेट के हिसाब से इस जमीन पर एक साल का किराया करीब 78 लाख रुपये बनता है। आरटीआई से जब यह खुलासा हुआ तो हुडा की सर्वे ब्रांच ने शराब ठेकेदार को नोटिस देकर बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस बीच एक जूनियर इंजीनियर का नाम भी इस मिलीभगत में सामने आया। ऐसे में हुडा प्रशासक पीसी मीणा की ओर से ईओ टू को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य लेखाधिकारी आरएस गोयल ने बताया कि ईओ की तरफ से जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।