फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal occupation in Delhi all three municipal corporations stop action against encroachment due to Eid

दिल्ली: तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रोकी, अब इस दिन के बाद से फिर शुरू होगा सड़क सफाई अभियान

Mon, 02 May 2022 09:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 May 2022 09:19 PM IST
सार

तीनों निगमों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रोक दी है।पिछले हफ्ते दिल्ली के तीनों नगर निगम क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ तेज कार्रवाई हुई थी। नगर निगम प्रशासन ईद के त्योहार के बाद फिर सड़क सफाई अभियान शुरू करेगा।

विज्ञापन
Illegal occupation in Delhi all three municipal corporations stop action against encroachment due to Eid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई स्थगित कर दी है। त्योहार बाद फिर से नगर निगम प्रशासन एक्शन में आएगा और सड़कों की सफाई का अभियान शुरू करेगा। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते दिल्ली के तीनों नगर निगम क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ तेज कार्रवाई हुई थी। निगम अधिकारियों ने बताया कि ईद को ध्यान में रखते हुए ये कार्रवाई अभी रोक दी गई है। शनिवार को प्रशासन कै फैसले के बाद रविवार और सोमवार को शहर में सड़कों की सफाई का अभियान बंद रहा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ईद के बाद पुरानी दिल्ली व उत्तरी दिल्ली के दूसरे इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान दोबारा शुरू होगा।

विज्ञापन

महापौर बोले सड़कों को जाम मुक्त बनाना प्राथमिकता
दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि सड़कों को जाम मुक्त बनाना निगम की प्राथमिकता है। ईद के बाद तेजी से एक्शन लिया जाएगा। पूर्वी निगम के महापौर ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ धीमी कार्रवाई के लिए अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कार्रवाई तेज करने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम की इस कार्रवाई का राजनीतिक रूप से विरोध देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के पार्षद इस कार्रवाई का विरोध करते नजर आए। उनका मानना है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर कमजोर तबके के के खिलाफ ये कार्रवाई हो रही है।

निरीक्षण नहीं एक्शन करे प्रशासन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभागीय स्तर पर तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनको अतिक्रमण के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण लोग परेशान हैं। कई लोगों ने अपने मकान को सड़कों तक बढ़ाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। निगम के स्कूलों और समुदायिक भवनों के बाहर अवैध कब्जे हैं। इसका स्थायी हल निकालने के लिए मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाना बहुत आवश्यक है। इस काम में तेजी लाने के लिए उन्होंने निगमायुक्त और अपर आयुक्त को पत्र लिखकर निरीक्षण न करके सीधा एक्शन में आने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed