फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal mining office in greater noida

खनन माफिया ने खोला 'अवैध खनन का दफ्तर'

Tue, 31 Mar 2015 02:01 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining office in greater noida

ग्रेटर नोएडा के दादरी में खनन माफिया ने जीटी रोड पर अपने दफ्तर खोल रखे हैं। मिट्टी और बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऑफिस में बैठकर माफिया मिट्टी और बालू के दाम तय करते हैं।

विज्ञापन


दिन में ऑर्डर लिए जाते हैं और रात में डंपर भेज दिए जाते हैं। बताया जाता है कि यह सब पुलिस की शह पर हो रहा है। पुलिस डंपर और जेसीबी को रोकने के बजाय उनको सुरक्षा देती है। कई बार ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


दादरी के जीटी रोड पर नवीन अनाज मंडी के नजदीक माफिया ने तीन-चार दफ्तर खोले हुए हैं। दफ्तरों के सामने और बराबर में मौजूद प्लॉट में जेसीबी और डंपर खडे रहते हैं। दिखाने के लिए दफ्तरों के सामने बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के बोर्ड लगाए हुए हैं, लेकिन यहां रेत और मिट्टी खनन करके बेची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन माफिया ने खोल रखे हैं दफ्तर

Illegal mining office in greater noida

दिन में उपभोक्ता से ऑर्डर लेकर पैसा जमा कराने के बाद रात में निर्धारित स्थान पर डंपर और टैक्ट्रर ट्रॉलियों से रेत और मिट्टी भेज दी जाती है। जारचा क्षेत्र से खनन करके लाया जाता है। सरेआम मिट्टी से लदे डंपर पुलिस की आंखों के सामने से तिराहे से निकलते हैं और पुलिस इससे अंजान बनी रहती है।

दस फुट गहरी जमीन हो गई साफ
दादरी में मिट्टी बेचने वाले माफिया इन दिन नरौली और आसपास के गांवों में मिट्टी का सरेआम खनन कर रहे हैं। नरौली और दादुपुर गांव में खनन के कारण 8-10 फुट तक गड्ढे बन गए हैं। जेसीबी से मिट्टी खोदकर टैक्ट्रर ट्रॉली भरी जाती हैं और फिर दादरी में  सप्लाई की जाती है।

पुलिस के रेट तय

Illegal mining office in greater noida

सूत्रों का कहना है कि एक थाने की पुलिस पूरे माह जेसीबी चलाने के लिए 20 से 25 हजार रुपये, प्रति डंपर 10 हजार रुपये और प्रति टैक्टर ट्रॉली 6 हजार रुपये वसूल करती है। पैसा मिलने के बाद आराम से अवैध खनन किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पैसा उच्च अधिकारियों तक पहुंचता है।

शिकायत पर कार्रवाई नहीं
जारचा और दादरी में किसी को भी मिट्टी उठाने की अनुमति खनन विभाग की ओर से नहीं दी गई है। यह काम अवैध रूप से किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार नरौली और खटाना गांव के लोग प्रशासन और पुलिस के अफसरों से कर चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की गई।

जिला खनन अधिकारी नवीन कुमार दास ने बताया कि विभाग ने जारचा और दादरी में मिट्टी खनन के लिए कोई अनुमति नहीं दी है। अवैध रूप से खनन की खुदाई करने और दादरी में दुकानें खोलकर बेचने के कारोबार की सूचनाएं मिल रही हैं। मामले की जांच की जा रही है। खनन माफिया को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed