{"_id":"942e8b777b92b9dc6300e9aae51d8309","slug":"illegal-mining-in-continue-in-aravali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से चल रही अरावली में अवैध खनन की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से चल रही अरावली में अवैध खनन की दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 29 Sep 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरावली क्षेत्र में पत्थरों की अवैध खुदाई धड़ल्ले से हो रही है। सेव अरावली संस्था के सदस्य कैलाश बिधूड़ी व हरेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत अब सीएम विंडो पर की है और अरावली को बचाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अनखीर गांव में 61, कीला नंबर 8, 9, 13, 14 गैर मुमकिन पहाड़ का रकबा है। यह पंजाब वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिजर्व रकबा है।
विज्ञापन
वन संरक्षण के इस क्षेत्र में अवैध खनन, पेड़ काटना एवं अन्य कोई भी गतिविधि करना गंभीर अपराध है। शिकायत में कहा है कि उक्त रकबा पर कुछ खनन माफिया गलत तरीके से अवैध खनन करके पत्थर निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन
सैकड़ों की संख्या में पेड़ो की कटाई कर पर्यावरण व अरावली वन को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने खनन माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।