फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal mining going on in the river near the naraura nuclear power plant

नरौरा परमाणु बिजली संयंत्र के पास गंगा में हो रहा अवैध खनन

Sat, 09 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
illegal mining going on in the river near the naraura nuclear power plant

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नरौरा परमाणु बिजली संयंत्र के पास गंगा नदी और डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार व संबंधित प्राधिकरणों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। एनजीटी का यह निर्देश अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका पर विचार के बाद आया है। मामले की अगली सुनवाई 9 मई को होगी।

विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने शुक्रवार को मोदी नगर निवासी फिरे राम प्रजापति की याचिका पर विचार के बाद नोटिस जारी किया। याची की ओर से एडवोकेट गौरव कुमार बंसल ने दलीलें पेश कीं। बेंच ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन समिति को भी जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


याची ने बिना पर्यावरण मंजूरी के अवैध तरीके से किए जा रहे बालू उत्खनन पर रोक लगाने की मांग एनजीटी से की है। याची के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर खनन माफियाओं के जरिए यह काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया डूब क्षेत्र के पास मौजूद खेतों में बालू का स्टोरेज कर रहे हैं

illegal mining going on in the river near the naraura nuclear power plant
एनजीटी

खनन के बाद माफिया डूब क्षेत्र के पास मौजूद खेतों में बालू का स्टोरेज कर रहे हैं। याचिका के मुताबिक यह सिर्फ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का ही उल्लंघन नहीं बल्कि एनजीटी के भी आदेशों का उल्लंघन है। पूरे देश में बिना पर्यावरण मंजूरी के खनन नहीं किया जा सकता।

याचिका के मुताबिक, इलाके में बेधड़क तरीके से हो रहे बालू उत्खनन के कारण नदी की पारिस्थितिकी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा खनन के चलते भू-जल भी प्रभावित हो रहा है।

आरोप है कि खनन माफिया बेलगाम हैं। प्रशासन की नाक के नीचे ही खनन जारी है लेकिन प्रशासन जानबूझकर उदासीन हैं। याची का आरोप है कि माफियाओं के जरिये इलाके में कई लाख क्यूबिक मीटर तक बालू खनन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed