फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal liquor was coming to Haryana and Delhi two arrested

दिल्ली: हरियाणा व दिल्ली आ रही थी अवैध शराब, महिला समेत दो को किया गिरफ्तार, 3594 क्वार्टर बरामद

Tue, 05 Apr 2022 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Apr 2022 10:52 PM IST
सार

पुलिस ने दो आरोपियों के पास से करीब 3594 क्वार्टर बरामद किए हैं। शराब एक टेंपो में लादकर दिल्ली लाई जा रही थी। दूसरे मामले में पुलिस ने महिला शराब तस्कर को दबोचा है। उसके पास से पुलिस ने 94 क्वार्टर शराब बरामद की है।

विज्ञापन
Illegal liquor was coming to Haryana and Delhi two arrested
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 3594 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपी गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा निवासी रुस्तम (22) व दूसरी महिला को गिरफ्तार किया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर इसके पास से एक मिनी टेंपो व 3500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। आरोपी एक अन्य शख्स के इशारे पर हरियाणा की शराब को दिल्ली में सप्लाई करने के लिए जा था। वहीं दूसरे मामले में दयालपुर थाना पुलिस ने एक महिला को 94 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि सोमवार देर रात को उनकी टीम को सूचना मिली कि एक शख्स अवैध शराब के साथ शास्त्री पार्क इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने दूसरे पुश्ते के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी।इस बीच देर रात करीब साढ़े तीन बजे टीम ने एक टाटा मिनी टेंपो को रुकने का इशारा किया। पुलिस की टीम को देखते ही आरोपी ने वहां से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। उसके टेंपो की तलाशी लेने पर पुलिस ने 70 पेटी शराब बरामद की।
विज्ञापन


आरोपी नरेला से लाया था शराब
पूछताछ के दौरान आरोपी रुस्तम ने बताया कि बरामद शराब वह नरेला इलाके से लाया है। शराब का मालिक उसके साथ स्कूटी पर चल रहा था जो फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को टेंपो पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी मिली है। पुलिस रुस्तम से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में दयालपुर इलाके में पुलिस ने छानबीन के दौरान एक महिला को करावल नगर रोड पर धूमते हुए देखा। इसके कंधे पर एक बैग टंगा हुआ था। तलाशी लेने पर उसके बैग से 94 क्वार्टर शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान महिला कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ करावल नगर इलाके में रहती है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed