फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal liquor is taken in train from Delhi to Bihar 10 smugglers arrested in three months

Liquor in Bihar: दिल्ली से ट्रेन के जरिए ऐसे पहुंचती है बिहार में शराब, तस्कर इस खामी का उठाते हैं पूरा फायदा

Sun, 09 Apr 2023 08:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के एनसीआर से सटे जिलों से कम दाम पर शराब खरीदकर पहले दिल्ली आते थे। फिर यहां से इसे लेकर बिहार जाते थे।

विज्ञापन
Illegal liquor is taken in train from Delhi to Bihar 10 smugglers arrested in three months
ट्रेन में अवैध तरीके से बिहार शराब लेकर जाते हैं तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्करों ने भारतीय रेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्कर दिल्ली से रेल गाड़ियों में अवैध शराब रखकर बिहार ले जा रहे हैं। दिल्ली में छोटे रेलवे स्टेशनों से ही ट्रेनों में सवार होते हैं। हालांकि रेलवे पुलिस ने इस साल के पहले तीन महीनों में ही इस तरह के 10 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 250 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जांच कर रहे रेलवे के पुलिस अधिकारी का कहना है कि पकड़े गए अधिकतर शराब तस्कर दिल्ली और एनसीआर में मजदूरी करते थे। बिहार में शराब बंदी होने की वजह से ये मजदूर बिहार वापस जाने के दौरान अपने साथ शराब की बोतलें भी ले जाते थे, उसे वहां ऊंचे दाम में बेचते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के एनसीआर से सटे जिलों से कम दाम पर शराब खरीदकर पहले दिल्ली आते थे। फिर यहां से इसे लेकर बिहार जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों से पकड़ते थे ट्रेन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि यह बिहार के लिए सदर बाजार, दिल्ली कैंट और सराय रोहिल्ला जैसे छोटे रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ते थे। इन स्टेशनों पर पुलिस की मौजूदगी कम रहती है। ऐसे में वह अवैध शराब को लेकर ट्रेन में आसानी से सवार हो जाते थे। फिर ट्रेन पर सवार होकर दिल्ली के मुख्य स्टेशनों पर पहुंच जाते हैं। वहां से वह ट्रेन से बिहार चले जाते हैं।

विज्ञापन

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पिछले महीने 23 मार्च को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बिहार के पटना निवासी आशीष, रविकांत, मिथलेश और मोहम्मद एजाज को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया था। इनके बैग की तलाशी में पुलिस को 102 शराब की बोतलें मिली थीं। वहीं शनिवार को पुलिस ने दिल्ली कैंट स्टेशन से समस्तीपुर बिहार के रहने वाले अजीत दास को शराब की 10 बोतलों सहित गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed