{"_id":"863028d83e297fbd5f06d36e50ccf96e","slug":"illegal-electricity-connections-cutting-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"24000 घरों की बिजली काटी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24000 घरों की बिजली काटी जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Jun 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में बिजली चोरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह से शुरू होने वाली छापेमारी का खाका खींच लिया गया है। निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में 23,700 हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है, जो अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में यह आंकड़ा काफी कम है। बिजली चोरों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर जुर्माना और जेल भेजने तक का प्रावधान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव का आदेश मिलने के साथ ही विद्युत निगम ने बिजली चोरी रोको अभियान के लिए कमर कस ली है। शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर डाटा तैयार किया गया। पश्चिमांचल विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अरविंद राजवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1,08,000 घर हैं।
विज्ञापन
इसमें 84,300 घरों में कनेक्शन लिया गया है। शेष 23,700 घरों में अवैध रूप से बिजली जलाई जा रही है। उधर, शहरी क्षेत्रों में घरों की संख्या 1,59,000 है, जबकि कनेक्शन 1,26,000 घरों में है। घरों की संख्या में बहुमंजिला इमारतें भी हैं। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में कई फ्लैट हैं, जबकि कनेक्शन सिर्फ एक दिया गया है। ऐसे में सर्वे कर शहरी क्षेत्र का आंकड़ा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
अभियान के लिए छह टीमें गठित
अभियान के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। इसमें छह अधिकारी अधिशासी अभियंता, जबकि 14 अफसर ओएसडी स्तर के होंगे। एसएसपी के साथ हुई बैठक में अलग-अलग टीमों के साथ विभिन्न थानों की पुलिस की भी तैनाती की गई है, जो छापेमारी में सहयोग करेंगे।