फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal borewell in Model Town sealed with concrete, action taken on NGT orders

Delhi NCR News: मॉडल टाउन में अवैध बोरवेल कंक्रीट से बंद, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में भूजल दोहन रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध बोरवेलों को हमेशा के लिए जमींदोज कर दिया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के सख्त रुख के बाद सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट ने इन बोरवेलों को कंक्रीट से भरवाकर सील करने की कार्रवाई की है।
एसडीएम मॉडल टाउन द्वारा एनजीटी को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, 6 और 28 मार्च को राजस्व विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने शक्ति नगर और प्रेम नगर के विभिन्न प्लॉटों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कई बोरवेल पहले से सील थे, लेकिन उनमें पंप लगे हुए थे। भविष्य में इनके दोबारा इस्तेमाल की गुंजाइश को खत्म करने के लिए प्रशासन ने इन्हें कंक्रीट से पूरी तरह भरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

स्थायी रूप से बंद हुए बोरवेल

रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि अब ये बोरवेल पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं और इन्हें दोबारा चालू करना असंभव है। स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि भूजल संरक्षण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed