फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal arm making factory busted out, many weapons seized

यूपी में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, 20 पिस्टल और 180 कारतूस बरामद

Fri, 14 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
illegal arm making factory busted out, many weapons seized
DELHI CRIME

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एटा (यूपी) में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैक्टरी को पांच वर्ष से चला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 20 पिस्टल व 180 कारतूस बरामद किए गए हैं। पिस्टल एटा में बनती थी, जबकि कारतूस आगरा से लाते थे। स्पेशल सेल की टीम कारतूस देने वाले आगरा के व्यक्ति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, सेल की टीम को जांच में पता लगा कि एटा व आगरा होकर मुंगेर, बिहार से अवैध हथियार दिल्ली आ रहे हैं। इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर अत्तर सिंह व जितेन्द्र तिवारी की टीम बनाई गई। टीम ने जांच के बाद सुभाष मार्ग-अंसारी रोड क्रॉसिंग दरियागंज, दिल्ली से रामगोपाल उर्फ फौजी (52) को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 पिस्टल व 150 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


रामगोपाल से पूछताछ के बाद इसके साथी नसीम उर्फ जयबीर (37) को आगरा से 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। नसीम के कब्जे से आठ पिस्टल व 30 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस टीम ने थाना इलाका आवागढ़, एटा (यूपी) स्थित रामगोपाल के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यहां से दो पिस्टल, चार मैगजीन, आधी बनी पिस्टल, कच्चा माल, पिस्टल बनाने के उपकरण, ड्रिल मशीन, कटिंग मशीन, डाई व अन्य सामान बरामद किया गया। ये अपने घर में पांच वर्ष से अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चला रहा था।
रामगोपाल पहले मुंगेर, बिहार से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करता था। वह नसीम से अवैध हथियार लेता था। 

नसीम पर जब बिहार पुलिस का दबाव बढ़ा, तो उसने रामगोपाल से अवैध हथियार बनाने की जगह मांगी। रामगोपाल ने उसे अपने घर में जगह दे दी थी। रामगोपाल मूलरूप से हाथरस (यूपी) का रहने वाला है। यहां इसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद ये काफी वर्ष पहले हाथरस को छोड़कर एटा में जाकर रहने लग गया था। 

बिहार से लाते थे कच्चा माल

illegal arm making factory busted out, many weapons seized
delhi crime

खेतीबाड़ी करने वाला रामगोपाल करीब दस वर्ष पहले नसीम के संपर्क में आया था। नसीम के कहने पर ये अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा। ये दिल्ली व एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा था। नसीम ने ही उसे अवैध हथियार बनाने की ट्रेनिंग दी। ये मुंगेर, बिहार से कच्चा माल लाते थे और एटा में उन्हें एसेंबल करते थे। एक पिस्टल बनाने पर आठ से दस हजार रुपये का खर्च आता था। ये उसे आगे 25 हजार रुपये में बेचते थे। 

रामगोपाल पर पहले से आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व हत्या के पांच मामले दर्ज हैं। वर्ष 2015 में ही एटा पुलिस ने इस फैक्टरी का पर्दाफाश किया था। नसीम ने 14 वर्ष की उम्र में ही अवैध हथियार बनाना सीख लिया था। 20 वर्ष की उम्र में ये अवैध हथियार सप्लाई करने लग गया था। अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलाने के आरोप में ये पहली बार 1996 में गिरफ्तार हुआ था। इसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। चार मामले तो आर्म्स एक्ट के ही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed