फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT NIT IIIT first round cut off list from 15 october know all detail

आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी में 15 अक्तूबर को जारी होगी पहले राउंड की कटऑफ

Wed, 07 Oct 2020 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2020 09:28 AM IST
सार

- ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी 2020 छह राउंड काउंसलिंग करेगी आयोजित, पहले राउंड में 15 तक करें आवेदन  
-आईआईटी में 16053 और एनआईटी में 23506 सीट पर दाखिले, गर्ल्स सुपर न्यूमेरी व ईडब्ल्यूएस सीट जुड़ी

विज्ञापन
IIT NIT IIIT first round cut off list from 15 october know all detail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिवपुर समेत 30 सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में 2020 सत्र में बीटेक, बीई, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और बैचलर ऑफ प्लानिंग में दाखिले के लिए मंगलवार से ऑनलाइन काउंसलिंग विंडो ओपन हो गई। आईआईटी में 16053 और एनआईटी में 23506 सीट उपलब्ध हैं। 15 अक्तूबर को पहले राउंड की कटऑफ जारी होगी।

विज्ञापन


ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी 2020(जोशा) की ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत पहले राउंड के लिए छात्र 15 तक मनपसंद संस्थान और कोर्स चुन सकेंगे। इसी दिन पहले राउंड के तह सीट अलॉटमेंट की मेरिट भी जारी होगी।  इस साल ऑनलाइन काउंसलिंग के सात की बजाय सिर्फ छह राउंड आयोजित होंगे। 12 नवंबर तक सीट अवांटन और दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


जोशा की वेबसाइट पर जेईई एडवांस और जेईई मेन 2020 के छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।  छात्रों को हर राउंड के बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर च्वाइस फिलिंग का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले राउंड में 17 अक्तूबर तक सीट अलॉटमेंट के तहत दाखिला करवा सकेंगे।  21 अक्तूबर को राउंड दो, 26 अक्तूबर को राउंड तीन, 30 अक्तूबर को राउंड चार, तीन नवंबर को राउंड 5 और सात नवंबर को आखिरी राउंड छह आयोजित होगा।


आईआईटी में 9 नवंबर को विंडो बंद:
सभी 23 आईआईटी में ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत सीट अलॉटमेंट, दाखिला, सीट छोड़ने का आदि की प्रक्रिया 9 नवंबर को बंद हो जाएगी। जबकि एनआईआईटी, आईआईआईटी समेत अन्य 30 संस्थानों में 12 नवंबर तक प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed