{"_id":"6920d18e89729be26b0cd8bc","slug":"iit-delhi-will-work-on-autonomous-mobility-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-113384-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली ऑटोनोमस मोबिलिटी पर करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली ऑटोनोमस मोबिलिटी पर करेगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रोड सेफ्टी सहित एआई, रोबोटिक्स के लिए हुआ एमओयू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली और यामाहा मोटर सॉल्यूशन ऑटोनोमस मोबिलिटी (स्वचालित रूप से चलने वाले वाहन) सहित रोड सेफ्टी पर मिलकर काम करेंगे। इसको लेकर दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ है। इसका उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच मजबूत तालमेल बनाकर भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए नवाचार समाधान करना है।
इसके लिए नवाचार प्रयोगशाला केंद्र को स्थापित किया गया जो नवाचार और सह-निर्माण के लिए संयुक्त मंच प्रदान करेगा। इस प्रयोगशाला में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), एग्रीटेक, हेल्थकेयर, ऑटोनोमस मोबिलिटी, रोड सेफ्टी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।
आईआईटी दिल्ली के डीन (कॉर्पोरेट रिलेशंस) प्रो. प्रीति रंजन पांडा ने कहा कि यह सहयोग आईआईटी दिल्ली के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे उद्योग से जुड़ाव मजबूत होगा और नवाचार व उभरती तकनीकों पर उच्च स्तर का शोध बढ़ेगा। यह साझेदारी प्रभावशाली और परिणाम का नया मानक स्थापित करती है।
विज्ञापन
यामाहा मोटर सॉल्यूशन के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि हम ऐसी तकनीक विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाएं और व्यवसायों के लिए वास्तविक मूल्य उत्पन्न करें। आईआईटी दिल्ली के साथ यह सहयोग हमारे साझा प्रयास को मजबूत करता है। जिससे शोध को व्यावहारिक और भविष्य-उन्मुख समाधानों में बदला जा सके। यह भागीदारी अगली पीढ़ी के इंजीनियरों और इनोवेटर्स को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।