फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIt delhi startup made fine and all new type of garment for flag

आईआईटी दिल्ली: स्टार्टअप ने तिरंगे के लिए तैयार किया उन्नत कपड़ा

Fri, 23 Jul 2021 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 23 Jul 2021 03:46 PM IST
सार

आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने संस्थान और फ्लैग फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि भारत में कपड़े की तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की क्षमता है।

विज्ञापन
IIt delhi startup made fine and all new type of garment for flag
तिरंगा - फोटो : social media

विस्तार

आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप स्वात्रिक ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तिरंगे का उन्नत किस्म का कपड़ा तैयार किया है। कपड़े को इस तरह से तैयार किया गया है जो देश के विविध जलवायु और भूगोलिक परिस्थियों में भी लंबे समय तक चल सकेगा। इसके लिए हाल ही में आईआईटी  दिल्ली के फाउंडेशन ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी(एफआईआईटी) और स्वात्रिक के बीच करार भी हुआ था। 

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के टैक्सटाइल एवं फैब्रिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. बिपिन कुमार ने कहा कि मानकीकरण और कपड़े के तकनीकी कौशल के ज्ञान को लेकर कपड़े की गुणवत्ता में सुधार करना समय के हिसाब से निर्माताओं की जरूरत है।
विज्ञापन


फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिटायर्ड मेजर जनरल अशीम कोहली ने कहा कि हम बहुत समय से तिरंगे की अच्छी गुणवत्ता को लेकर चुनौतियों से जूझ रहे थे। आईआईटी के विशेषज्ञों के साथ देश के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने संस्थान और फ्लैग फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि भारत में कपड़े की तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की क्षमता है।


उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2002 में भारतीय नागरिकों को पूरे वर्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति मिली थी। इसके बाद वर्ष 2004 में सुप्रीम कोर्ट ने सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराने को मौलिक अधिकार बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed