{"_id":"6a334ca31aaaebfb000e2380","slug":"iit-delhi-continues-to-shine-in-the-qs-world-university-rankings-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली का जलवा कायम, पांच अंकों का सुधार; रोजगार में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली का जलवा कायम, पांच अंकों का सुधार; रोजगार में छलांग
Thu, 18 Jun 2026 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:11 AM IST
सार
इस बार रैंकिंग में आईआईटी को 118 वां स्थान मिला है। जबकि पिछले पिछले वर्ष यह रैंकिंग 123 थी। पांच रैंकिंग की सुधार के साथ आईआईटी दिल्ली के देश के सर्वोच्च रैंक वाले संस्थान के तौर पर कायम है।
विज्ञापन
IIT Delhi
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में एक बार फिर आईआईटी दिल्ली का जलवा देखने को मिला है। इस बार रैंकिंग में आईआईटी को 118 वां स्थान मिला है। जबकि पिछले पिछले वर्ष यह रैंकिंग 123 थी। पांच रैंकिंग की सुधार के साथ आईआईटी दिल्ली के देश के सर्वोच्च रैंक वाले संस्थान के तौर पर कायम है। साथ ही किसी भारतीय संस्थान द्वारा हासिल सर्वोच्च वैश्विक स्थिति की भी बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
आईआईटी के अनुसार संस्थान की वैश्विक रैंकिंग में सुधार के प्रमुख कारकों में से एक नियोक्ता प्रतिष्ठा (एम्पलॉयर रेपुटेशन) ने 11 स्थानों की प्रगति दर्ज की है। इस श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 39वां स्थान मिला है। यह वैश्विक नियोक्ताओं की धारणा का मूल्यांकन और बताता है कि उनके अनुसार कौन से संस्थान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सर्वाधिक सक्षम और तैयार स्नातक तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोजगार की श्रेणी में लगाई लंबी छलांग
आईआईटी दिल्ली ने रोजगार परिणाम (एम्पलॉयमेंट आउटकम्स) श्रेणी में 60 स्थानों की छलांग लगाई है। यह श्रेणी बताती है कि संस्थान स्नातकों के लिए उच्च स्तर की रोजगार योग्यता सुनिश्चित करता हैं। साथ ही ऐसे भावी नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण करता हैं जो आगे चलकर अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और व्यापक प्रभाव स्थापित करते हैं। प्रति संकाय उद्धरण श्रेणी में 26 स्थानों का सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन
शोधार्थियों की पहली पसंद बनने के लक्ष्य
आईआईटी दिल्ली के रैंकिंग सेल के प्रमुख प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने इस रैंकिंग के संबंध में कहा कि आईआईटी दिल्ली विश्वस्तरीय और किफायती तकनीकी शिक्षा प्रदान करने और विश्व भर के विद्वानों एवं शोधार्थियों की पहली पसंद बनने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारे संशोधित पाठ्यक्रम, नवीन अवसंरचना और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता में वृद्धि आने वाले वर्षों में हमारी गुणवत्ता और प्रभाव को और सुदृढ़ करेगी।
चार वर्षों में 79 स्थानों का सुधार
पिछले चार वर्षों में आईआईटी दिल्ली की वैश्विक रैंकिंग में 79 स्थानों का सुधार देखने को मिला है। संस्थान की क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 197 थी जो अब 118वें स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा मार्च 2026 में विषयवार जारी हुई रैंकिंग में में इंजीनियरी एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित कई प्रमुख विषयों की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।