{"_id":"5f561a558ebc3ea3ab790ced","slug":"iit-delhi-cancels-advertisement-after-controversy-over-recruitment-of-dog-handler","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग हैंडलर की भर्ती पर विवाद के बाद आईआईटी दिल्ली ने विज्ञापन रद्द किया, दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉग हैंडलर की भर्ती पर विवाद के बाद आईआईटी दिल्ली ने विज्ञापन रद्द किया, दी सफाई
Mon, 07 Sep 2020 05:02 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली द्वारा डॉग हैंडलर की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन पर विवाद के बाद संस्थान ने इसपर सफाई दी है और भर्ती रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली ने 26 अगस्त को डॉग हैंडलर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और उम्मीदवार के लिए बीए/बीएससी/बीकॉम/बीटेक या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता तय की थी। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विवाद पर संस्थान ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि संविदा के आधार पर डॉग हैंडलर के पद के लिए 26 अगस्त 2020 को जारी विज्ञापन को लेकर आईआईटी दिल्ली न्यूनतम योग्यता को लेकर सफाई देना चाहता है। विज्ञापन में दरअसल अन्य पदों के विज्ञापन के लिए थी जो गलती से इसमें छप गई ।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली ने कहा कि इस विज्ञापन के लिए न्यूनतम योग्यता पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक है और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में गलती आने के बाद भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।
संस्थान ने कहा है कि पूरी तरह से संविदा अधारित भर्ती उचित न्यूनतम योग्यता के साथ नए सिरे से शुरू की जाएगी। इस पद के अंतर्गत परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों की देखभाल यानी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना जैसे टीका, दवा, खाना आदि करनी होती है।