{"_id":"6508e152954a579be303a636","slug":"iit-and-iim-students-will-brand-khadi-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी बनेगा युवाओं का ब्रांड: IIT, IIM के छात्र करेंगे ब्रांडिंग, इन चैनल के प्रस्तोता पहनेंगे खादी की पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी बनेगा युवाओं का ब्रांड: IIT, IIM के छात्र करेंगे ब्रांडिंग, इन चैनल के प्रस्तोता पहनेंगे खादी की पोशाक
Tue, 19 Sep 2023 05:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:27 AM IST
सार
युवाओं के बीच खादी ब्रांड की पहुंच के लिए आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का देश में पहला आउटलेट बनकर तैयार हो गया है। डीडी न्यूज और डीडी इंटरनेशनल चैनल के प्रस्तोता अब खादी परिधान में नजर आएंगे। पुरुष और महिला एंकर के लिए विशेष रूप से खादी की पोशाक तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
खादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आईआईटी और आईआईएम के छात्र खादी की ब्रांडिंग करेंगे। युवाओं में खादी को एक ब्रांड की तरह पहचान दिलवाने के मकसद से खादी इंडिया, आईआईटी दिल्ली में अपना पहला आउटलेट खोलने जा रहा है। इसके बाद देश के छोटे-बड़े शहरों में शीर्ष शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे आउटलेट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
खादी और ग्रामोद्योग आयोग आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अब 'खादी को आधुनिक खादी' में बदलने जा रहा है। इसमें युवाओं का सहारा लिया जाएगा। खादी को युवाओं का ब्रांड बनाने के लिए निफ्ट (राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान) के टॉप डिजाइनर ने उनकी पसंद और मार्केट डिमांड के आधार पर विशेष फैब्रिक और डिजाइन तैयार किए हैं। इसमें कुर्ता-पाजामा, सूट, भारतीयता को दर्शाते पश्चिमी परिधानों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
खादी ने युवाओं के आधार पर तैयार विशेष डिजाइन इन परिधानों का बाकायदा उनके बीच परखा भी है। युवाओं के बीच खादी ब्रांड की पहुंच के लिए आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का देश में पहला आउटलेट बनकर तैयार हो गया है। डीडी न्यूज और डीडी इंटरनेशनल चैनल के प्रस्तोता अब खादी परिधान में नजर आएंगे। पुरुष और महिला एंकर के लिए विशेष रूप से खादी की पोशाक तैयार की जा रही है। अमृतकाल में नए भारत पर जोर दिया गया है। इसीलिए 'नये भारत की आधुनिक खादी' के तहत युवाओं पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
एनबीसीसी करेगा खादी भवनों का कायाकल्प
देशभर के खादी भवनों का कायाकल्प होने वाला है। इसकी जिम्मेदारी एनबीसीसी (शहरी विकास मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था) को दी गई है। जिन भवनों की हालत खराब है, उनकी जगह नई इमारत बनाई जाएंगे।