{"_id":"6a9ec9f9b6a29c4c6d009fd1","slug":"ihe-launches-new-course-in-nutrition-and-dietetics-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153816-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईएचई ने न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स का नया पाठ्यक्रम शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईएचई ने न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स का नया पाठ्यक्रम शुरू किया
विज्ञापन
पोषण विशेषज्ञ बनने का नया रास्ता होगा साफ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स (आईएचई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बैचलर ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स (ऑनर्स) पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षित पोषण विशेषज्ञ तैयार करना है, जो अस्पतालों, जनस्वास्थ्य व सामुदायिक स्वास्थ्य क्षेत्रों में काम कर सकें।
चार वर्षीय (आठ सेमेस्टर) इस पाठ्यक्रम को एनसीएएचपी एक्ट 2021 के दक्षता-आधारित मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें 1,485 घंटे सैद्धांतिक अध्ययन व 2,250 घंटे व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। छह महीने की क्लिनिकल इंटर्नशिप भी अनिवार्य होगी।
छात्रों को अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, उद्योग व सामुदायिक स्तर पर प्रशिक्षण व शोध का अवसर मिलेगा, जिससे मरीजों के पोषण प्रबंधन व आहार संबंधी जरूरतों को समझने का प्रत्यक्ष अनुभव होगा।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी एनसीएएचपी की एग्जिट-लाइसेंस परीक्षा में शामिल होकर पंजीकृत पोषण पेशेवर बन सकेंगे। यह पाठ्यक्रम आईएचई व लेडी इरविन कॉलेज में संचालित किया जाएगा।