फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGNOU will also launch new courses on AI and data science for students

Delhi NCR News: इग्नू भी छात्रों के लिए एआई और डाटा साइंस पर नए पाठ्यक्रम करेगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
-इग्नू और ओएसओयू के बीच हुआ एमओयू, डिजिटल तकनीक से डिस्टेंस लर्निंग एजुकेशन को मिलेगी नई दिशा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) और ओडिशा स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (ओएसओयू) के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डाटा साइंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ह्यूमैनिटीज, उद्यमिता में नए पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, कौशल विकास और शोध कार्यक्रम विकसित करेंगे।

साथ ही स्व-अध्ययन सामग्री, ई-कंटेंट और बहुभाषी डिजिटल संसाधनों का संयुक्त विकास किया जाएगा ताकि छात्रों को उनकी क्षेत्रीय भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकें। यह समझौता ओडिशा के संबलपुर में ओएसओयू के 11वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर हुआ। इस एमओयू पर इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल और ओएसओयू के कुलपति प्रो. श्याम सुंदर पटनायक ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने कहा कि ओपन एंड डिस्टेंस शिक्षण संस्थानों का अगला चरण एआई आधारित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन, मोबाइल आधारित शिक्षण और कौशल उन्मुख कार्यक्रमों को अपनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू के तहत डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्चुअल क्लासरूम, एआई आधारित छात्र सहायता, संयुक्त शोध, फैकल्टी विकास, वंचित और दूरदराज के छात्रों तक शिक्षा पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं स्थापन दिवस समारोह में आईआईएम नागपुर के निदेशक प्रो. भीमराय मैत्री और आईआईटी धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा सहित कई शिक्षाविद और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed