फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGNOU has announced last date for online application August 30

IGNOU Admission 2023 : इग्नू ने आवेदन की लास्ट डेट में किया बदलाव, अब इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

Wed, 23 Aug 2023 07:49 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Aug 2023 07:49 AM IST
सार

इग्नू ने छात्रों की मांग पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पुराने छात्र भी दोबारा पंजीकरण करके आवेदन भर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU has announced last date for online application August 30
ignou admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने छात्रों की मांग पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके अलावा पुराने छात्रों को भी दोबारा दाखिले के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। पुराने छात्र भी 31 अगस्त तक ऑनलाइन दोबारा पंजीकरण करके आवेदन भर सकते हैं।

विज्ञापन


इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, स्नातक, स्नातकोत्तर समेत अन्य कोर्स में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के पास विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में से अपनी पसंद के आधार पर पढ़ाई करने का विकल्प उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने मनपसंद कोर्स और डिग्री का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि नए छात्रों की पहले दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बीआर्क प्रोग्राम में 24 तक विकल्प चयन का अवसर
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के बीआर्क प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले दौर में 24 अगस्त तक विकल्प चयन किया जा सकता है। इस प्रोग्राम के लिए नेशनल एप्टीट्यृट टेस्ट इन आर्किटेक्ट (नाटा) 2023 उत्तीर्ण आवेदक जिन्होंने 1,000 रुपये की काउंसलिंग भागीदारी शुल्क जमा कर रखा है। वे 24 अगस्त तक विकल्प चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के पहले दौर का परिणाम 25 अगस्त को आएगा। सीट आवंटित होने पर 60 हजार रुपये की पार्ट एकेडेमिक फीस 27 अगस्त तक जमा करानी है। सीट आवंटन निरस्त करने का विकल्प 28 अगस्त तक होगा। इस कोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed