दिल्ली से उड़ान भरने वाले दो विमानों में बम की सूचना, उतारे गए सारे यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से उड़ान भरने वाले दो विमानों में बम की सूचना से आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एक विमान काठमांडू (नेपाल) के लिए उड़ना था जबकि दूसरा भुवनेश्वर (उड़ीसा) के लिए उड़ान भरने वाला था।
बता दें कि आज सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर एयपोर्ट के गुड़गांव सेंटर पर इंटरनेट से एक कॉल आया जिसमें कहा गया था कि एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट में बम है।
इस सूचना को तुरंत एयपोर्ट अथॉरिटी में फ्लैश किया गया जिसके बाद दोनों फ्लाइटों को 10 बजकर 40 मिनट पर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जांच जारी है
मालूम हो कि दोनों ही विमानों को 11 बजे उड़ान भरना था लेकिन बम की सूचना के बाद तलाशी के लिए इन विमानों में सवार सभी यात्रियों को तुरंत उतार दिया गया और तलाशी अब भी जारी है।
जानकारी के अनुसार काठमांडू जाने वाली नेपाल एयरलाइंस फ्लाइट संख्या RA206 में 164 यात्री सवार थे जबकि भुवनेश्वर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 075 में 180 यात्री थे।
आईजीआई के सूत्रों से पता चला है कि जिस कॉलर ने कल दिल्ली-बैंगकॉक फ्लाइट में बम होने की सूचना की बात बताई थी उसी ने आज भी दोनों फ्लाइटों में बम होने की सूचना दी है। हालांकि जांच में अब तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।