फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Igi airport will change in coming three years

तीन साल में बदल जाएगी आईजीआई की सूरत, टर्मिनल दो होगा बंद

Tue, 06 Aug 2019 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Igi airport will change in coming three years
भविष्य की तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

अगले तीन वर्षों में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पूरी सूरत ही बदल जाएगी। दुनियाभर में सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट का खिताब पाने वाले टर्मिनल-3 की तरह ही अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए साढ़े चार किलोमीटर लंबा एक और नया रनवे बनाया जाने लगा है। खास बात यह है कि अगले दो साल के भीतर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को पूरी तरह  बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जून 2022 से इस एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 ही इस्तेमाल में होंगे। एयरपोर्ट को नए लुक देने के लिए एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सोमवार को डायल के मैनेजमेंट ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्री फ्रेंडली होने के साथ ही नए लुक में दिखाई देगा। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल ही नहीं, घरेलू टर्मिनल से भी हवाई यात्रा करने वालों को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल की तरह सुविधाएं मिलेंगी। मास्टर प्लान के तहत डायल ने इसका खाका तैयार कर लिया है। 2022 तक टर्मिनल-1 का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ ही एक नया चौथा रनवे भी तैयार हो जाएगा।

एयरपोर्ट का भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विस्तार किया जा रहा है। 2022 तक 10 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट के विस्तार योजना के तहत टर्मिनल-1 का विस्तार किया जाएगा। 

टर्मिनल-2 की जगह टर्मिनल-1 के निर्माण के बाद यही टर्मिनल उपयोग में होगा। इस टर्मिनल को भी आधुनिक सुविधा से लैस किया जाएगा। सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम के तहत यात्री अपना सामान स्वत: संचालित तकनीक से चेक-इन करा सकेंगे। 

यात्री फ्रेंडली होगा टर्मिनल वन

टर्मिनल-1 को अभी से तीन गुना बड़े क्षेत्र में विकास करने की योजना है। यहां से सालाना दो से चार करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। अलग-अलग आगमन और प्रस्थान टर्मिनल के बदले अब एक ही छत के नीचे नया और एकीकृत टर्मिनल बनाया जाएगा। बैगेज हैंडलिंग और सुरक्षा जांच प्रणालियों को बेहतर किया जाएगा।

मौजूदा 64.140 वर्गमीटर क्षेत्रफल से बढ़कर 1,92,985 वर्गमीटर में यह टर्मिनल तैयार होगा। एकीकृत टर्मिनल में चेहरे की पहचान, ऑटोमेटिक ट्रे, सेल्फ बैगेज ड्राप सिस्टम, रैपिड एक्जिट वाली तकनीक का उपयोग होगा। इससे यात्रियों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत होगी। प्रति घंटा 5-6 हजार सामान की स्क्रीनिंग होगी। 35 बोर्डिंग स्टेशन होगा।  

टर्मिनल-3 को और बेहतर किया जाएगा
एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में भी बदलाव किया जाएगा। जून 2021 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इंटरनेशनल ट्रांसफर एरिया बड़ा किया जाएगा। बैगेज हैंडलिंग सिस्टम बेहतर करने के साथ आईटी सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा। एरोसिटी मेट्रो स्टेशन जंक्शन पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे टर्मिनल-1 से टर्मिनल-3 तक जाने की राह आसान होगी।

सड़क 8 लेन के बजाय 12 लेन की बनाई जाएगी। रेडिसन रोड के 1 किलोमीटर के खंड को एक अंडरपास के साथ नए ढंग से बनाया जाएगा। टर्मिनल को डिपार्चर रैंप से जोड़ा जाएगा। कार्गो मूवमेंट के लिए एनएच-8 के करीब फ्लाईओवर के साथ एक डेडिकेटेड गलियारा बनाया जाएगा, जो यात्री वाहनों को भारी वाहनों की आवाजाही से अलग करेगा। वहीं, दो एलिवेटिड ईस्टर्न क्रास टैक्सी-वे बनाया जाएगा। इससे वाहन आसानी से टर्मिनल पर आवाजाही कर सकेंगे।   

चौथा रनवे बनेगा
हवाई जहाजों के टैक्सीइंग टाइम में कमी लाने के लिए नया रनवे का निर्माण किया जाएगा। रनवे संख्या 11/29 के समानांतर 4400 मीटर लंबा चौथा रनवे का निर्माण किया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि विमानों को कतार में उड़ान के लिए लगने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह रनवे पर जगह नहीं मिलने के कारण विमानों को हवा में समय गुजारने की जरूरत नहीं होगी। 
 

दोनों टर्मिनल पर फेशियल रिकॉग्निशन सुविधा मिलेगी

मास्टर प्लान के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट को पेपरलेस किया जाएगा। फेशियल रिकॉग्निशन सुविधा होगी। एयरपोर्ट पर एंट्री और बोर्डिंग वाली प्रक्रिया में समय की बचत होगी। आपके चेहरे को स्कैन करके आपकी पहचान की जाएगी और एयरपोर्ट पर दाखिल होने से लेकर बोर्डिंग तक किसी पेपर या बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी।

अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट या किसी मान्यता प्राप्त पहचान पत्र के साथ अपने फेशियल रिकॉग्निशन को एक बार सरकारी डेटाबेस में फीड करना होगा, ताकि एयरपोर्ट पर सिर्फ आपका चेहरा स्कैन किया जाए और पूरा डाटा मिल जाए। 

जीएमआर के ग्रुप उप प्रबंध निर्देशक आई प्रभाकर राव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट का विस्तार करके इसे बेहतर यात्री अनुभव के साथ भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे मौजूदा एयरलाइंस को बेहतर सेवाएं देने के साथ ही एयरलाइंस को अपनी सेवाएं आरंभ करने के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed