{"_id":"5d96986f8ebc3e013b285be2","slug":"if-you-want-to-make-aadhaar-card-in-five-minutes-reach-noida-expo-center-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः पांच मिनट में आधार कार्ड बनवाना हो तो आज एक्सपो सेंटर पहुंचें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः पांच मिनट में आधार कार्ड बनवाना हो तो आज एक्सपो सेंटर पहुंचें
Fri, 04 Oct 2019 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं तो यह खबर आपको राहत देगी। आज (शुक्रवार) एक्सपो सेंटर पहुंचें, यहां पांच मिनट में आपका आधार कार्ड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के दिशानिर्देश पर जिलेभर के बैंकों और निजी वित्तीय संस्थाओं की ओर से आयोजित ग्राहक उन्मुखी कार्यक्रम (ऋण मेला) में लोगों के लिए बैंक ऋण के अलावा आधार कार्ड बनाने और उन्हें अपडेट करने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, नए आधार कार्ड के आवेदन के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य जिला बैंक प्रबंधक (एलडीएम) वेदरतन कुमार के मुताबिक शुक्रवार को अंतिम दिन शाम चार बजे तक आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि शहर में निजी व सरकारी बैंकों में केंद्र खोले जाने के बावजूद आधार कार्ड के आवेदन और उनमें बदलाव के लिए लोगों को परेशान उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इस झंझट से बचने के लिए लोग दोगुना शुल्क भी अदा कर रहे हैं। इसे देखते हुए सेक्टर-61 स्थित एक्सपो सेंटर में दो दिवसीय बैंक ऋण मेले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सिंडीकेट बैंक की मुख्य शाखाओं की ओर से आधार कार्ड के दो केंद्र भी लगाए गए हैं।
बृहस्पतिवार से शुरू हुए मेले में पुराने में बदलाव और नए आधार कार्ड के लिए कुल 10 आवेदन आए। एलडीएम ने बताया कि यहां पांच मिनट के भीतर लोगों की समस्या को दूर किया जा रहा है। वहीं, आधार कार्ड केंद्र कर्मचारी ने बताया कि पुराने आधार कार्ड में बदलाव के लिए सरकार की ओर से 50 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है जबकि, नए आधार कार्ड का आवेदन निशुल्क है।