फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If you're make immediately passport must read news

अगर बनवा रहे पासपोर्ट तो पढ़ें ये खबर

Sat, 11 Apr 2015 04:26 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
If you're make immediately passport must read news

आर्थिक अपराध शाखा ने तत्काल पासपोर्ट स्कीम के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का सत्यापन करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी पहचान पत्र, सत्यापित सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक सीपीयू बरामद किया है, जिसके जरिये वह ऑनलाइन एप्लीकेशन देते थे।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त बीके सिंह ने बताया कि गत 18 मार्च को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने एक शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि तत्काल पासपोर्ट स्कीम के तहत वर्ष 2014 में जिन लोगों का पासपोर्ट जारी किया गया है, उसमें से करीब 60 लोग ऐसे हैं, जिनके सत्यापन सर्टिफिकेट फर्जी हैं और उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सत्यापित नहीं किया है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पासपोर्ट ऑफिस से उन 60 पासपोर्ट के कागजात की छानबीन की। उनमें पुलिस ने पाया कि इन फर्जी कागजात में कई सरकारी कार्यालयों गेल, डीआरडीओ और एएआई के अधिकारियों के लेटर हेड और रबर स्टांप इस्तेमाल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय खोलकर करते थे फर्जीवाड़ा

If you're make immediately passport must read news

पुलिस ने अधिकारियों के हस्ताक्षर का सत्यापन के साथ साथ पुलिस ने पूछताछ की। अधिकारियों ने आवेदनकर्ता से किसी तरह के जान-पहचान होने से इंकार किया। उसके बाद पुलिस ने आवेदनकर्ताओं से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उन लोगों ने एजेंट के जरिये आवेदन किया था।

पुलिस की टीम ने तकनीकी सर्विलांस के जरिये सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी राकेश कुमार दुबे (34) को वसंत विहार से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह नूतेरी उत्तराखंड निवासी जीतेंद्र कुमार सिंह (36) के साथ मिलकर भीकाजी कामा प्लेस में एक कार्यालय चलाता है।

राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने कार्यालय पर छापा मारा, जहां से एक सीपीयू बरामद किया। आरोपी ने बताया कि यहां से ऑनलाइन एप्लीकेशन किया जाता था। उसके बाद पुलिस ने मोती बाग से राकेश के पार्टनर जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने एक एजेंट वाराणसी निवासी रचित (27) को भीकाजी कामा प्लेस स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर से दबोच लिया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस गिरोह में तीन लोग और भी शामिल हैं, जिसमें से एक श्याम नगर मेरठ (उप्र) निवासी मुजीबुर्रहमान (48) है, जो गिरोह को फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, स्कूल सटिर्फिकेट आदि मुहैया करवाता है। पुलिस ने मुजीबुर्रहमान को मोहम्मदपुर गांव से उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह राकेश को फर्जी कागजात दिलवाने आया था। उसके पास से फर्जी कागजात मिले। वहीं दिल्ली निवासी गुड्डू (41) को पुलिस ने फर्र्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed