फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If you have Electricity Connection ascend debt of 60 thousand

बिजली कनेक्शन लिया तो चढ़ेगा 60 हजार का कर्ज

Mon, 01 Jun 2015 03:32 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
If you have Electricity Connection ascend debt of 60 thousand

आपको सुनकर यह अटपटा जरूर लगेगा लेकिन मौजूदा स्थिति के अनुसार यदि आप आज दिल्ली में बिजली उपभोक्ता बनना चाहते हैं तो कनेक्शन लेने के साथ ही करीब 60 हजार रुपये के कर्जदार हो जाएंगे। बिजली कंपनियों का दावा है कि बिजली कीमत नहीं बढ़ने से उपभोक्ताओं पर करीब 28,400 करोड़ रुपये बकाया हो चुका है।

विज्ञापन


बिजली कंपनियों के मुताबिक वर्ष 2005 से 2010 तक बिजली कीमत नहीं बढ़ने और बिजली खरीद की तुलना में बिजली कीमत तय नहीं होने की वजह से बिजली का बकाया 28,400 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में करीब 50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। लिहाजा एक उपभोक्ता पर औसतन 60 हजार रुपये का बकाया हो गया। हालांकि यह रकम उपभोक्ताओं की ओर से प्रति माह खर्च किए जाने वाली बिजली के अनुसार घट-बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी सभी उपभोक्ताओं से पुराने बकाए के नाम पर डीईआरसी के आदेश पर आठ फीसदी सरचार्ज लिया जा रहा है। वर्तमान में लाखों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जो वर्ष 2005 से 2010 के बीच दिल्ली के बिजली के उपभोक्ता नहीं थे।

इन बिलों का आपको करना होगा भुततान

If you have Electricity Connection ascend debt of 60 thousand

बिजली कंपनियों का कहना है कि दिल्ली में बिजली कीमत तय करने का काम डीईआरसी का है, लिहाजा यह डीईआरसी को तय करना है कि नए बिजली उपभोक्ताओं से पुराने बिजली बिलों का बकाया लेना है या नहीं।


कई ऐसे उपभोक्ता भी थे जो वर्ष 2005 से 2010 के बीच दिल्ली में थे लेकिन अब यहां नहीं रहते हैं। लिहाजा उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए बिजली का भुगतान नए उपभोक्ताओं को करना होगा।

डीईआरसी का कहना है कि नए और पुराने बिजली उपभोक्ताओं के मुताबिक कीमत तय करना मुश्किल है। वहीं, कंपनियों का कहना है कि उन्हें तो बकाया राशि चाहिए चाहे वह किसी भी उपभोक्ता से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed