फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   if you are trouble old 500 rupee note can help you

मुसीबत में हों तो 500 का पुराना नोट आ जाएगा काम लेकिन बस एक शर्त है... 

Mon, 28 Nov 2016 10:07 AM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 28 Nov 2016 10:07 AM IST
सार

‘300 में चला दूंगा 500 का पुराना नोट’
हेडिंग --- बाबू जी, 500 का नोट तोड़ तो दूंगा लेकिन 300 मिलेंगे
अमर उजाला लाइव
भले ही नोटबंदी हो लेकिन पुराना नोट आपका काम चला सकता
पुराने नोट लेने वालों की कमी नहीं, थोड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा

विज्ञापन
if you are trouble old 500 rupee note can help you
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोटबंदी को लेकर 22 दिन बीत गए हैं और जिधर देखो, उधर यही चर्चा हो रही है कि अब क्या होगा। तरह-तरह की परेशानियां बताते हुए लोग मिल जाएंगे। अगर कहीं 10-12 लोग एक जगह बैठे मिल जाएं तो नोटबंदी को लेकर उनकी बातें तो सुनिए।

विज्ञापन


अगर आपके पास पुराना 500 का नोट हो तो ऐसा मत मानिए कि वह चलेगा नहीं। पुराना नोट भुनाने वाले बहुतेरे मिल जाएंगे। हां, इसके लिए थोड़ा नुकसान तो उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्या पुराने 500 के नोट से खरीदारी हो सकती है, इसकी पड़ताल करने के लिए अमर उजाला संवाददाता एसएस अवस्थी ने कुछ दुकानों से सामान खरीदने की बात की तो उनके जवाब तो सुनिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिल्कुल चलेगा लेकिन 100 रुपये कट जाएंगे'

if you are trouble old 500 rupee note can help you

बरौला गांव : दोपहर 1:30 बजे
शहर से सटे हुए गांव बरौला पहुंचे। सड़क से सटी एक चाय की दुकान मिली। मन किया कि क्यों न चाय वाले से ही पुराने नोट का मोलभाव शुरू कर दूं। चाय वाले नरेश के पास गया और जाते ही कहा कि मुझे चाय पीनी है लेकिन पुराना 500 का नोट है। नरेश ने कहा कि साहब, जमा कर दो। मैं बाद में चला लूंगा। फिर कभी घूमते हुए आ जाना, बचे पैसे भी वापस कर दूंगा। उसने एक और सुझाव दिया कि आप तो आते-जाते ही रहते हैं, धीरे-धीरे पैसे कट जाएंगे।

भंगेल कस्बा : दोपहर 2:00 बजे
नोएडा दादरी रोड पर भारी भीड़ वाला भंगेल कस्बा मिला। वहां पर एक पानी बेचने वाली दुकान पर पहुंचे। अधेड़ उम्र के जयकिशन मिले। दुकान वाले से बोला कि एक मिनरल वाटर की बोतल चाहिए। उसे यह बताता कि मेरे पास 500 का पुराना नोट है, इससे पहले ही उसने पानी की बोतल निकाल दी। नोटबंदी को लेकर उससे जब बात छेड़ी तो वह तपाक से बोला, पूरा धंधा चौपट हो रहा है। जब जयकिशन से कहा कि मेरे पास तो 500 का नोट है, चल जाएगा। दुकानदार बोला कि बिल्कुल चलेगा लेकिन 100 रुपये कट जाएंगे।

'आप खा लीजिए, पैसे बाद में देना'

if you are trouble old 500 rupee note can help you
कलक्ट्रेट के सामने वाली रोड : दोपहर 2:45 बजे
कलक्ट्रेट के सामने वाली रोड पर कुछ लोग घोड़ा बुग्गी पर गुड़ बेचते दिख गए। एक बुग्गी पर 12 साल का रामू मिल गया। क्या हिसाब, उसने भाव बताया 40 रुपये किलो। कहां से लाते हो, बताया कि मुरादनगर से। बिल्कुल ताजा है। बातों ही बातों में जब किशोर से कहा कि गुड़ लेना है लेकिन पुराना नोट 500 का है। बिना देरी किए रामू बोला कि बाबू जी, 300 में चला दूंगा। जब उससे पूछा कि बैंक में खाता भी नहीं होगा तो कहां से चलाओगे। जवाब दिया कि रोज पुराने नोटों से ही गुड़ लेकर आता हूं। नए नोटों का इंतजार करूंगा तो परिवार वाले खाएंगे क्या। उसने यह भी बताया कि मेरा पूरा गुड़ बिक जाता है। लोग छुट्टे पैसे भी देकर जाते हैं। तो मैंने भी देर नहीं की, 500 के छुट्टे हमें दे दो। उसने कहा कि चाहे गुड़ लो या फिर छुट्टे पैसे, 300 रुपये ही वापस मिलेंगे।

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे : दोपहर 3:50 बजे
वापस आने के लिए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर आ गया। वहां पर दुकान तो नहीं मिली लेकिन रास्ते में कई जगह पर छल्ली (मक्का के उबले हुए दाने) बेचने वाले दिख गए। बेचने वाले से जब नाम पूछा तो पहले तो यह वह डर गया कि कहीं सड़क के किनारे बेचने से दुकान हटाने की बात तो नहीं। उसने नाम तो नहीं बताया। 500 पुराना नोट चलाने की बात की तो उसने कहा कि साहब इतनी तो बिक्री भी नहीं हुई है। आप खा लीजिए, पैसे बाद में देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed