फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If there is an accident with Kejriwal after the alliance then bjp not responsible said rp singh

गठबंधन के बाद केजरीवाल के साथ हादसा हुआ तो भाजपा जिम्मेदार नहीं : सिंह

Thu, 18 Apr 2019 06:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
If there is an accident with Kejriwal after the alliance then bjp not responsible said rp singh
भाजाप नेता आर पी सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है। बुधवार को उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस से गठबंधन के बाद केजरीवाल सिख समुदाय के बीच जाते हैं तो किसी हादसे की जिम्मेदारी भाजपा की नहीं होगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिए गए इस बयान पर जल्द ही विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया। 

विज्ञापन


इस बार आरपी सिंह ने कहा कि दिल्ली का सिख समुदाय गुस्से में है। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पर वर्ष 1984 में सिख दंगा कराने का आरोप है। कांग्रेस का साथ देने वालों को सिख समुदाय माफ नहीं करेगा। ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा की नहीं होगी। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि ‘आप’ के सिख नेताओं का खून पानी हो चुका है। दिल्ली के तिलक नगर, हरी नगर और कालका जी से विधायक जरनैल, जगदीप सिंह और अवतार सिंह गठबंधन पर चुप क्यों बैठे हैं? तीनों को अपनी पार्टी से त्यागपत्र दे देना चाहिए। आरपी सिंह ने ये भी कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दंगों के आरोपी किशोरी लाल को माफी दिलाने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखा था। जिसे लेकर दिल्ली के सिखों ने विरोध भी जताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के वर्ष 2013, 2014 और 2015 का घोषणा पत्र दिखाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अपने संकल्प पत्र में सिख समुदाय से वादा करती रही कि 1984 दंगों में हुए नरसंहार में न्याय जरूर दिलाया जाएगा। दोषी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में दंगा पीड़ित सिख समुदाय की भावी पीढ़ी के लिए अस्पताल, स्कूल और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन अब तक आप पार्टी ने ये वादा पूरा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed