फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the woman refuses to sell the land, killed her

जमीन बेचने से किया इंकार तो महिला को उतारा मौत के घाट

Fri, 04 Dec 2015 03:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 04 Dec 2015 03:54 AM IST
विज्ञापन
If the woman refuses to sell the land, killed her

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडपा गांव में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग महिला की जमीनी विवाद के चलते गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने महिला के बेटे के साले समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मंडपा निवासी जाफरी (80) बेटे और बहू के साथ रहती थी। बताया गया है कि जाफरी के बेटे का साला नीलौनी शाहरपुर निवासी बाली बुजुर्ग महिला पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन उसने जमीन बेचने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार देर रात बालीदो दोस्तों के साथ जाफरी के घर आया और उस पर जमीन बेचने के लिए दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह उठकर परिजन काम में लग गए। 10 बजे जब जाफरी को जगाने के लिए परिजन गए, तब उसकी मौत के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बुजुर्ग महिला के मायके वाले वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। दनकौर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने बाली समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed