अगर राजधानी में टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो एयर इंडिया कराएगा आपको सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की राह अब एयर इंडिया ने आसान कर दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर अगर आपको पता चले कि राजधानी ट्रेन में आपका टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है या आरएसी ही रह गया है तो आप नई दिल्ली व शिवाजी स्टेडियम एक्सप्रेस लाइन मेट्रो स्टेशन पर ही एयर इंडिया के विमान का टिकट ले सकेंगे।
इसके लिए एयर इंडिया ने मेट्रो स्टेशन पर स्पेशल टिकट काउंटर सेवा की शुरूआत की है। अगर आपका विमान 12 घंटे बाद है तो आपको सामान को लेकर भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
आप नई दिल्ली व शिवाजी मेट्रो स्टेशन पर अपना सामान भी चेक-इन करा सकते हैं। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू की गई नई योजना के मौके पर एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से वैसे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा जो राजधानी ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं होने पर अपनी यात्रा रद्द कर देते हैं।
राजधानी के किराये की दर से होगा टिकट
राजधानी के एसी टू क्लास में जितना किराया है उसी दर पर एयर इंडिया की तरफ से उन्हें टिकट दिया जाएगा। यात्रियों को टिकट लेने के लिए एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं होगी।
इसी स्टेशन पर उन्हें टिकट व बोर्डिंग पास दे दिया जाएगा। इतना ही नहीं अगर उनकी फ्लाइट लेट है तो वे समान की चेक-इन करा सकते हैं। लोहानी ने बताया कि यह सुविधा डोमेस्टिक व अंतरराष्ट्रीय दोनों एयरपोर्ट के लिए होगी।
चेक इन और बोर्डिंग पास लेने के बाद यात्री यदि लापता होगा, तो उसके नाम की एनाउंसमेंट भी यहां होगी। सुबह पांच बजे से 11 बजे तक यह सुविधा रहेगी।
नई दिल्ली व शिवाजी मेट्रो स्टेशन से चेक-इन सुविधा
डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से मुसाफिरों की राह आसान होगी। फ्लाइट के टेक ऑफ से दो घंटे पूर्व तक यात्री यहां चेक इन कर बोर्डिंग पास भी हासिल कर सकेंगे।
एयर इंडिया ने भी नई दिल्ली व शिवाजी मेट्रो स्टेशन से चेक-इन सुविधा की शुरूआत की, अब 12 घंटा पहले विमान के यात्री दोनों मेट्रो स्टेशन पर अपना सामान बुक करा सकेंगे।