फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the student open secret obscene recordings narrated by Professor

जब छात्रा ने सुनाई प्रोफेसर की अश्लील रिकॉर्डिंग तो खुला राज

Wed, 22 Apr 2015 08:06 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
If the student open secret obscene recordings narrated by Professor

गाजियाबाद के खुर्जा नगर में एक महाविद्यालय में फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष पर एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने कार्यालय में बुलाकर दो बार छेड़छाड़ करने और विरोध पर प्रयोगात्मक परीक्षा मे फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। छात्रा ने पुलिस को अपने सेलफोन में रिकार्ड की गई प्रोफेसर की अश्लील बातें भी सुनाईं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर पर प्रोफेसर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। छात्रा का आरोप है कि विगत 17 अप्रैल को फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रवीर ने दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में बुला कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मानी तो दी थी जान से मारने की धमकी

If the student open secret obscene recordings narrated by Professor

छात्रा की मानें तो विरोध करने पर एचओडी  प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। छात्रा का कहना है किसी प्रकार वो प्रोफेसर के चंगुल से छूट कर भागी, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी से शिकायत नहीं की।


छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर ने इंटरनल एग्जाम की कापी देकर घर लिख कर लाने का लालच देते हुए 21 अप्रैल डिपार्टमेंट स्थित कॉर्यालय बुलाकर छेड़छाड़ की।

आरोप है कि जब छात्रा रो कर शोर मचाते हुए भागी तो एचओडी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा ने अश्लील रिकॉर्डिंग सुना खोला राज

If the student open secret obscene recordings narrated by Professor

छात्रा ने सुबूत के तौर पर पुलिस को तहरीर देते वक्त अपने सेलफोन में रिकार्ड प्रोफेसर की अश्लील बातें सुनाईं तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।


पुलिस ने तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। छात्रा का दावा है कि प्रोफेसर पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे है।

पुलिस के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रोफेसर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपी मामले को ही झूठा बता रहा है इसकी माने तो आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed