फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If sale of mla's would be than before rawat government fell down

'खरीद-फरोख्त करनी होती तो पहले ही गिर गई होती हरीश रावत सरकार'

Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
If sale of mla's would be than before rawat government  fell down
हरीश रावत - फोटो : file photo

उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले कांग्रेस के बागी विधायकों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। मुमकिन है कि यहां कुछ दिन और रहते तो हरीश रावत समर्थक उनके पास पहुंच जाते। इस बात का खुलासा इसी होटल में रह रहे कुछ भाजपा विधायकों ने किया है।

विज्ञापन


सोमवार को एक भी बागी विधायक यहां नहीं दिखा और न ही उनकी गाड़ियां। बागी विधायक इस पांच सितारा होटल में शनिवार से थे। ऐसे में यह भी आरोप लग रहा था कि इसका खर्च कौन उठा रहा है।
विज्ञापन


एक तरफ कांग्रेस के बागी विधायक होटल से निकल गए तो दूसरी ओर यहां रह रहे भाजपा विधायकों ने बड़ी मुश्किल से दो दिन बाद मुंह खोला। वरना उन्होंने तो मौन धारण कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावत को भाजपा ने नहीं बल्कि उनके अपनों ने ही झटका दिया

If sale of mla's would be than before rawat government  fell down
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

खटीमा के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत को भाजपा ने नहीं बल्कि उनके अपनों ने ही झटका दिया है। वह तो खनन और शराब माफियाओं के आगे अपने मंत्रियों और विधायकों तक की नहीं सुनते थे।

उन्होंने कहा कि सदन में भाजपा ने सिर्फ विपक्ष की भूमिका निभाई। कांग्रेस में जिन लोगों को घुटन हो रही थी वह उनके साथ आ गए। भाजपा उनके साथ नहीं गई थी।

भाजपा को जोड़तोड़ करनी होती तो पहले ही यह सरकार गिर गई होती

If sale of mla's would be than before rawat government  fell down
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

भाजपा को जोड़तोड़ करनी होती तो पहले ही यह सरकार गिर गई होती। उनके नेता राहुल गांधी अपने ही मंत्रियों से मिल नहीं रहे थे। अब सब कुछ बिगड़ गया तो भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

किच्छा विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला का दावा है कि भाजपा के सभी विधायक और कांग्रेस के नौ बागी चट्टान की तरह अपनी बात पर अड़े हुए हैं। पहले हरीश रावत सरकार को बर्खास्त करवाएंगे, उसके बाद नई सरकार का गठन करवाएंगे।

सभी 35 विधायकों की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हो चुकी है। शाह ने कहा है कि अगर कांग्रेस के नौ बागी विधायक साथ देते हैं तो सरकार बनने पर उनके मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। शुक्ला ने चुटकी ली कि 28 तारीख को वही होगा जो 18 तारीख को हुआ था।

भाजपा विधायकों के तीर
-कांग्रेस ने भाजपा विधायक गणेश जोशी को फंसाकर घोड़े पर राजनीति की है।
-श्रीराम ने रावण का अंत रावण के कुनबे के लोगों के माध्यम से ही करवाया। ये बागी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के लिए इसी तरह से सहायता कर रहे हैं।
-सरकार के अल्पमत में होने के बावजूद हरीश रावत बड़े फैसले ले रहे हैं जो गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed