{"_id":"46e5f8c77146eb35f446e839d548504d","slug":"if-not-arrive-in-hospital-in-ambulances-born-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल नहीं पहुंच पाई तो एंबुलेंस में जन्मा ‘बच्चा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल नहीं पहुंच पाई तो एंबुलेंस में जन्मा ‘बच्चा'
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को दिल्ली रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस उसको लेकर कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन
महिला के पति का कहना है कि एंबुलेंस चालक अन्य रेफर मरीजों का इंतजार करता रहा, जिसमें और देर हो गई। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
खोड़ा निवासी सुदीश ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते वह पत्नी रेखा को सुबह जिला अस्पताल लेकर आया था। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने जांच के बाद कुछ दिक्कत बताते हुए उसको दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में पहले से रेफर की गई दो महिला मरीज बैठी थीं। आरोप है कि चालक अन्य मरीजों का इंतजार करता रहा और फिर एंबुलेंस लेकर दिल्ली के लिए निकला। रास्ते में ही डिलीवरी हो गई, जिसके बाद पत्नी और बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन