फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If Khalid will be hidden in Pak, will kill him and father after finding.

'खालिद पाक में भी छुप जाएगा तो उसे ढूंढकर पिता-पुत्र को मार देंगे'

Sat, 20 Feb 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
If Khalid will be hidden in Pak, will kill him and father after finding.

जेएनयू देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अज्ञात कॉलर ने अपना नाम रवि पुजारी बताकर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी थी। उमर के पिता एस.क्यू.आर इलियास की शिकायत पर जामिया नगर थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक इलियास ने बताया है कि वह वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही उमर खालिद के पिता भी हैं। पार्टी का कार्यालय जामिया नगर के ई-57/1 अबुल फजल एंक्लेव में स्थित है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे उनके दफ्तर के लैंडलाइन नंबर पर इंटरनेट नंबर-004081 नंबर से कॉल आया। फोन इलियास के सचिव ने उठाया। कॉलर ने इलियास के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर ने नंबर देकर कॉल करने को कहा

If Khalid will be hidden in Pak, will kill him and father after finding.

बातचीत के दौरान कॉलर ने कहा कि वह रवि पुजारी ऑस्ट्रेलिया से बोल रहा है। उमर खालिद अगर पाकिस्तान भी जाकर छुप जाएगा तो हम उसे ढूंढकर पिता-पुत्र को मार देंगे।

कॉलर ने इलियास को अपना नंबर-0044744190035 देकर कॉल करने के लिए कहा। मामले की खबर मिलते ही इलियास ने जामिया नगर थाने में लिखित में इसकी शिकायत दे दी गई।

छानबीन के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि जेएनयू विवाद पर मोदी सरकार को घेरने के मामले में दिल्ली सरकार के पर्यटन व जल मंत्री कपिल मिश्रा को भी किसी पुजारी नामक शख्स ने जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed