फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "If i get chance raped children of own home also '

'अगर मौका मिलता तो अपने घर के बच्चों का भी करता रेप'

Wed, 22 Jul 2015 03:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
"If i get chance raped children of own home also  '

एक और निठारी कांड की याद दिलाने वाले रवींद्र के खुलासे ने दिल्ली पुलिस को हैरान करके रख दिया है। रवींद्र की दरिंदगी के ये सच सिर्फ पुलिस को नहीं डरा रहे बल्कि दिल्ली के लोगों में भी खौफ पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


रवींद्र कुबूल कर चुका है कि उसने 38 बच्चों की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी और जैसे-जैसे उसे याद आता जाएगा वो गिनती बताता जाएगा। पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद रवींद्र के चेहरे पर डर नजर नहीं आता।
विज्ञापन


ये खुलासे निठारी से भी बड़ी सच्चाई पुलिस के सामने रख रहे हैं। रवींद्र ने शुरूआत में बताया था कि उसने 12 बच्चों के साथ दरिंदगी की और अब ये आंकड़ा 38 तक पहुंच चुका है। अब ऐसे में कहीं ऐसा ना हो कि ये आंकड़ा बढ़ता जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे -जैसे याद आता जाएगा गिनती बताता जाउंगा

"If i get chance raped children of own home also  '

रवींद्र अपनी दरिंदगी की कहानी इतने आराम से सुनाता है कि मानो वो कोई रोचक कहानी सुना रहा हो। कोई चोरी डकैती का किस्सा सुना रहे हो। उसे ये नरसंहार नजर ही नहीं आता।


वो इस कत्लेआम को अपनी नशे की गलती बताता है। छठी क्लास रवींद्र को निठारी कांड के सुरेंद्र कोली की बात बखूबी याद है। पुलिस इस बात से और हैरान है कि इस खूनी दरिंदगी करने वाले शख्स को अपनी हर करतूत का दिन तारीख साल, सब अच्छे से याद हैं।

वो कहता है कि जैसे-जैसे उसे याद आता जाएगा वो लाशों की गिनती बताता जाएगा।

मौका मिलता तो घर के बच्चों का भी करता रेप

"If i get chance raped children of own home also  '

एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में इस खूंखार रेपिस्ट और हत्यारे रवींद्र ने कबूल किया कि उसने नशे की वजह से इस तरह की गैर इंसानी खूनी खेल खेला है। रवींद्र ये भी कहता है कि वो खुद को इंसान नहीं मानता और उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए।

दिल्ली में निठारी कांड पैदा करने वाला ये शख्स इतने आराम से बताता है कि बच्चे अगवा करने पर शोर मचाते थे। ये उसे पसंद नहीं था जिस वजह से वो उनका कत्ल कर देता था, और फिर कत्ल के बाद लाश से अपनी हवस मिटाता था।

रवींद्र आगे जो कहता है वो अगर आप जानेंगे तो हो सकता है कि आपके रोंगटे ही खड़े हो जाएं। रवींद्र मानता है कि अगर उसे मौका मिलता तो वो अपने घर के बच्चों को भी नहीं बख्शता और उनका रेप करता। ये खूनी दरिंदा कहता है कि उसका कोई करीबी रिश्तेदार नहीं है जो हैं वो दूर के लोग हैं और उनके घर कभी नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed