फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If Dr. Vatsala turns approver, many prominent figures will face the heat: Saurabh

डॉ. वत्सला सरकारी गवाह बनीं तो कई बड़े लोग नपेंगे: सौरभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
- कहा, दवा घोटाले में बिचौलियों और फर्जी बिलों के जरिए कंपनियों को मुनाफा पहुंचाया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दवा खरीद घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल द्वारा सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताने के बाद आम आदमी पार्टी ने मामले में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई है। आप के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यदि अदालत उन्हें सरकारी गवाह बनने की अनुमति देती है, तो मौजूदा सरकार से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि केंद्रीय खरीद एजेंसी के माध्यम से दवाओं की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की गई और बिचौलियों व फर्जी बिलों के जरिए कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि घोटाले का मुख्य आरोपी राजीव रंगीला विदेश फरार हो चुका है, जिसे पकड़ना जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed