{"_id":"5cd47b03bdec2207194afbb7","slug":"if-congress-government-is-formed-then-sealing-stop-in-delhi-in-30-days-says-ajay-maken","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी तो 30 दिन के भीतर सीलिंग बंद: अजय माकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी तो 30 दिन के भीतर सीलिंग बंद: अजय माकन
Fri, 10 May 2019 12:39 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अजय माकन के साथ अन्य कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी की सरकार केंद्र में बनेगी तो 30 दिन के भीतर सीलिंग बंद पर रोक लगाएंगे। दिल्लीवाले सीलिंग जैसे गंभीर मुद्दे को हमेशा के लिए भूल जाएंगे। यह बातें नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में अपना 9वां चुनाव लड़ने जा रहा हूं। मेरा दावा है कि पूरी दिल्ली में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस उम्मीदवारों को लोग हाथ हिलाकर स्वागत कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने बीएसएनएल, एमटीएनल,ओएनजीसी, एयर इंडिया, आईएआरआई को खत्म करने के लिए लगातार इनके कर्मचारियों पर वार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 165 साल पुरानी सीपीडब्ल्यूडी सहित 12 संगठनों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। एयर इंडिया के हाउसिंग कॉलोनी 47 साल पुरानी है, जिसमें 810 फलैट है और यह 100 वर्ष के पट्टे पर है। अब जब एयर इंडिया घाटे में चल रही है तो केंद्र सरकार ने जमीन को खाली करा रही है।
विज्ञापन