{"_id":"5e0f728b8ebc3e88071042cd","slug":"if-aap-come-to-power-again-students-also-get-the-gift-of-free-travel-in-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का वादा आप फिर सत्ता में आई तो छात्रों को भी बसों में मुफ्त सफर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का वादा आप फिर सत्ता में आई तो छात्रों को भी बसों में मुफ्त सफर का तोहफा
Fri, 03 Jan 2020 10:27 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : आप ट्विटर अकाउंट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में फिर से आप की सरकार बनती है तो वह छात्रों को भी बसों में मुफ्त सफर का तोहफा देंगे। साथ ही अगले पांच साल में यमुना की निर्मलता स्नान करने लायक हो जाएगी।
केजरीवाल शुक्रवार को कोंडली इलाके के महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित अपनी चौथी टाउन हॉल बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आम लोगों के सामने पांच साल के कामकाज का ब्योरा रखा।
जनता से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव बाद सरकार दिल्ली को विश्व स्तर का शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। यमुना नदी को इस बीच इतना साफ और स्वच्छ किया जाएगा कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले लोग यमुना नदी में डुबकी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में हरसंभव कदम उठाएगी। साथ ही दिल्ली को साफ-सुथरा बनाएंगे। इसके लिए लैंडफिल साइट को भी खत्म किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोबारा चुनाव जीतने पर वह प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली को साफ-सुथरा बनाएंगे।
सीएए-एनआरसी कानून की नहीं कोई जरूरत: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएए-एनआरसी आने से जिसके पास कागज नहीं होगा, उसे देश छोड़कर जाना होगा। यह मुद्दा हिंदू-मुसलमान का नहीं है। इसमें हिंदू को भी जाना पड़ेगा और मुसलमान को भी। देश में पाकिस्तान समेत तीन पड़ोसी देश के हिंदुओं को कागज मिलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस कानून की कोई जरूरत नहीं थी। इसकी जगह रोजगार, महंगाई आदि पर काम करना चाहिए।
एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शिरकत न करने से जुड़े सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उनका काम दिल्ली की शांति व्यवस्था को कायम रखना है। इसके लिए जो भी जरूरी था, उसे उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन होने चाहिए लेकिन हिंसा नहीं।

Trending Videos
चाको के गठबंधन के बयान से सिसोदिया का इनकार, कांग्रेस ने भी झाड़ा पल्ला
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको के चुनाव बाद आप से गठबंधन करने के बयान पर दिल्ली में चुनावी घमासान मच गया है। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का जिन्न बाहर निकल आया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा कि पीसी चाको की बात वही जाने।
आप के साथ समझौता करने की कोई संभावना दिल्ली में नहीं है। वहीं, सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीसी चाको ने बेमतलब का बयान दिया है। दिल्ली में उनकी पार्टी का कोई जनाधार नहीं बचा है। दिलचस्प यह कि प्रदेश कांग्रेस भी उनके बयान से किनारा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने उनके बयान को बेहद निजी बताते हुए इस तरह की संभावना से इनकार किया है।