फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   if a labourer's salary fixes on the basis of calories then why not this apply for an IAS - kejriwal

केजरीवाल का सवाल - मजूदर का वेतन अगर कैलोरी से तो आईएएस का क्यों नहीं

Wed, 02 May 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
 if a labourer's salary fixes on the basis of calories then why not this apply for an IAS - kejriwal
kejriwal - फोटो : विवेक निगम

मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर मजदूर का वेतन कैलोरी के हिसाब से तय किया जाता है तो आईएएस अधिकारियों के लिये भी इसी मानक का इस्तेमाल क्यों नहीं होता।

विज्ञापन


मंगलवार को अरविंद केजरीवाल कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित दिल्ली श्रमिक सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

      
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले एक कमेटी न्यूनतम मजदूरी का तय करती थी। कमेटी का आकलन है कि एक मजदूर को 2700 कैलोरी की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मजदूर जानवर है, महीने में एक पिक्चर भी देखने का उसे हक नहीं है। अगर वेतन तय करने का पैमाना यही है तो आईएएस की सैलरी भी 2700 कैलरी के हिसाब से तय होनी चाहिये।       

विज्ञापन
विज्ञापन


 

सत्ता के घमंड में 6 महीने खराब हो गये

 if a labourer's salary fixes on the basis of calories then why not this apply for an IAS - kejriwal
kejriwal - फोटो : विवेक निगम

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने 9500 से बढ़ाकर 13800 रूप न्यूनतम मजदूरी की। कमेटी में दिल्ली सरकार के नुमांइदों ने मजदूरों के हित की बात की। मंत्री गोपाल राय ने पीछे पड़-पड़कर मजदूरी बढ़वाई।

लेकिन उपराज्यपाल ने उसे मंजूरी नहीं दी। फिर, कमिटी बनाई गयी। दुबारा वही सिफारिशें उपराज्यपाल के पास भेजी। इसके बाद उपराज्यपाल माने। यह सत्ता का घमंड था। इससे 6 महीने खराब हो गये।  
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप को वोट अमीरों ने नहीं, गरीबों व मजदूरों ने दिया है। आज दिल्ली सरकार पर सिर्फ गरीबों का काम करने का आरोप लगता है। लेकिन इस बार में सरकार को फक्र है।

देश को बता दूंगा कैसे काम होता है

 if a labourer's salary fixes on the basis of calories then why not this apply for an IAS - kejriwal
kejriwal - फोटो : विवेक निगम

आप विजय माल्या, नीरव मोदी की पार्टी नहीं है। यह आंदोलन से निकली गरीबों की पार्टी है। इस मौके पर केजरीवाल ने अपने सस्ती बिजली, फ्री पानी, स्कूलों व अस्पतालों में किए गये अपने कामों को गिनाया।  

अरविंद केजरीवाल ने माना कि अभी भी सभी मजदूरों को पूरी मजदूरी नही मिल रही है। ठेकेदार हाथ में कम पैसे देकर ज्यादा पर दस्तखत करवा लेता है। अधिकारी भी ठेकेदार से मिले हुये हैं। उन्होंने बताया कि मामला अभी कोर्ट में है।

कोर्ट का फैसला आएगा तो देश को बता दूंगा कैसे काम होता है। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि वह सुधर जायें। नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मजदूरों को उनकी मजबूरी से उबारने की कोशिश कर रही  है।

निर्माण मजूदरों को डीटीसी का मिलेगा पास: गोपाल राय

 if a labourer's salary fixes on the basis of calories then why not this apply for an IAS - kejriwal
kejriwal - फोटो : विवेक निगम

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर जितने भी निर्माण मजदूर हैं, उनके लिए डीटीसी में फ्री पास का इंतजाम होगा। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार में आने के बाद हमने श्रमिक विकास मिशन बनाया था।

सरकारी सेक्टर में न्यूनतम मजदूरी लागू हो चुका है। इसे लागू करवाने में 8 महीने लगे। निजी क्षेत्र में अभी भी मजदूरों का शोषण हो रहा है। उम्मीदन जल्द ही इस पर भी फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed