फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   identity card will show for entry in pub at gurugram

पब में एंट्री के लिए दिखाना होगा आईडी प्रूफ, कपल और शादीशुदा साबित होने पर मिलेगा प्रवेश

Thu, 12 Jul 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 12 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
identity card will show for entry in pub at gurugram
pub in gurugram - फोटो : अमर उजाला
साइबर सिटी में पब-बार में जाने की सोच रहे हैं तो पहले यहां के नए नियमों के बारे में जानकारी जुटाकर जाइए। पुलिस की सख्ती के बाद शहर के कई पब-बार संचालकों ने प्रवेश संबंधी नियमों में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन


अकेली लड़कियों के प्रवेश पर सख्ती के बाद कपल और शादीशुदा साबित होने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एमजी रोड पर कुछ पब-बार ने अकेली लड़की के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


साइबर सिटी में नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति के बाद से एमजी रोड स्थित कई पब-बार में वेश्यावृत्ति की सूचना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया था। कई पब-बार में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। इसे देखते हुए शहर के कई पब-बार संचालक लड़कियों के प्रवेश के लिए नए नियम बनाते हुए युवा जोड़े को ही प्रवेश दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बाकायदा दोनों के आईडी प्रूफ की जांच के बाद ही अनुमति दी जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के लिए भी एक आईडी प्रूफ की कॉपी ली जा रही है।  हालांकि बनाए गए नए नियमों से बार-पब संचालक खुद भी खुश नहीं हैं। 

लड़कियां बन रहीड्ड ‘पेड कपल’

एक बार संचालक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की सख्ती के कारण महिला ग्राहक आने से कतराने लगी हैं। इसके कारण संचालन पर भी इसका फर्क आ रहा है। संचालक इन सब झंझटों से बचने के लिए कपल को ही प्रवेश दे रहे हैं। इस बारे में आबकारी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

शहर में पब-बार में लड़कियों के प्रवेश पर सख्ती को लेकर अब पेड कपल बनकर यहां प्रवेश लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की नजर से बचने के लिए एमजी रोड, सेक्टर-29, सोहना रोड के पब-बार के आसपास लड़के खड़े हो रहे हैं, जो अकेली लड़कियों से पैसे लेकर कपल बनकर एंट्री कराने का नया धंधा करने लगे हैं।

युवाओं पर मनमानी से परेशान बार संचालक
बार संचालकों के मुताबिक एक्साइज एक्ट के तहत बार संचालन के बावजूद पुलिसकर्मी पब-बार के अंदर 25 वर्ष से ऊपर के युवकों से पूछताछ करते हुए उनके आईडी प्रूफ की जांच कर रहे हैं। इससे युवा बार-पब में आने से कतराने लगे हैं।

पब-बार संचालकों की आ रहीं शिकायतों के आधार पर पुलिस आयुक्त से बातचीत की गई है, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि पब-बार में पुलिस यहां आने वाले लोगों के साथ आबकारी नियमों के अंतर्गत ही जांच पड़ताल कर रही है। किसी को कोई अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।
स्नेहलता, अतिरिक्त आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र), जिला आबकारी विभाग

किसी भी तरह के अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस की ओर से कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है और न ही इस मामले में कोई दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जो भी कार्रवाई कर रही है, वह नियमानुसार कर रही है।
-केके राव, पुलिस आयुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed