फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Identified 890 people who tax arrears Rs 26 crore

890 लोगों की पहचान, जिनपर 26 करोड़ रुपये टैक्स बकाया

Sat, 02 Jul 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
Identified 890 people who tax arrears Rs 26 crore
टैक्स - फोटो : Demo

नगर निगम ने अपनी हालत सुधारने के लिए ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब ऐसी संपत्तियों की पहचान की गई है, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है और वह जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे संपत्ति मालिकों की संख्या 890 है।

विज्ञापन


इनसे तकरीबन 26 करोड़ रुपये टैक्स वसूला जाना है। इन 890 संपत्ति मालिकों में से 116 ऐसे भी हैं, जिन पर तीन लाख रुपये से लेकर 22 लाख रुपये तक बकाया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले उन लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा, जो बड़े बकायेदार हैं। नोटिस के बाद जो बकायेदार टैक्स जमा नहीं कराएगा, उनकी प्रॉपर्टी सील की जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नगर निगम चुंगी टैक्स खत्म होने के बाद लगातार आर्थिक तंगी से जूझता रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि निगम अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दे पाता। विकास कार्य कराने की बात दूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सभी प्रॉपर्टी का होगा सर्वे
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि अब तक निगम के पास करीब सवा दो लाख संपत्तियों का रिकॉर्ड है, जिनमें से एक लाख 80 हजार प्रॉपर्टी का सर्वे कर उसे ऑनलाइन कर दिया गया है। सेक्टर-21बी का सर्वे पूरा होने के बाद निगम ने अब पूरे शहर की सभी प्रॉपर्टी का सर्वे कराने का फैसला किया है। उम्मीद है कि निगम सीमाक्षेत्र में प्रॉपर्टी की संख्या बढ़कर करीब साढ़े चार लाख तक पहुंच गई है।

नोटिस बनकर तैयार, जल्द जारी होगा
पिछले दिनों एक करोड़ से अधिक संपत्ति कर बकाया मामले में मथुरा रोड स्थित एक शोरूम को सील करने और उसके बाद टैक्स जमा होने पर निगम अधिकारी उत्साहित हैं। कराधान अधिकारी रतनलाल रोहिला का कहना है कि नोटिस बनकर तैयार है, जल्द ही जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद जिन लोगों ने अपना टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी संपत्ति सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अभी भी लोगों के पास मौका है, बगैर नोटिस के टैक्स जमा करा सकते हैं। इसके बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वह निजी संस्था अथवा प्रापर्टी हो या फिर सरकारी संपत्ति।


निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नगर निगम को कुछ ठोस कदम उठाने पड़ेंगे, क्योंकि जब तक निगम के पास पैसे नहीं होंगे, विकास कार्य कराना भी मुश्किल होगा। ऐसे में संपत्ति मालिकों से अपील है कि वह अपना बकाया समय रहते जमा कराएं।
-डॉ. आदित्य दहिया, निगमायुक्त नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed