{"_id":"6ab530a0ffdfe6b09104bd92","slug":"icu-capacity-will-be-two-and-a-half-times-in-hindu-rao-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156354-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हिंदूराव अस्पताल में आईसीयू की क्षमता होगी ढाई गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हिंदूराव अस्पताल में आईसीयू की क्षमता होगी ढाई गुना
विज्ञापन
महापौर ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिंदूराव अस्पताल में आईसीयू के बेड आठ से बढ़ाकर 18 किए जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के पुराने और जर्जर रेजिडेंस ब्लॉक को हटाकर उसकी जगह करीब 200 बेड का नया वार्ड ब्लॉक विकसित करने की योजना है। महापौर प्रवेश वाही ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण कर इन विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
महापौर ने ओपीडी, विभिन्न वार्ड, बाल चिकित्सा आपातकालीन ब्लॉक, आईसीयू और लेबर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने, वार्डों में पर्याप्त रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगाने और टूटी बेंचों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।
अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विस्तार के तहत पुराने और जर्जर रेजिडेंस ब्लॉक को हटाकर उसकी जगह नया वार्ड ब्लॉक बनाने की योजना है। इसमें करीब 200 बेड की सुविधा होगी। पुराने लॉन्ड्री ब्लॉक को हटाकर रेजिडेंस ब्लॉक को वहां स्थानांतरित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।