फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ICSE will be in the answer sheets of students Photo.

अब ICSE की उत्तर पुस्तिका में होगी छात्रों की फोटो

Tue, 12 Jan 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 12 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
ICSE will be in the answer sheets of students Photo.

सीआईएससीआई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जानिमेशन) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की उत्तरपुस्तिका में परीक्षार्थियों के फोटो होंगे।

विज्ञापन


इसी साल फरवरी में होने वाले परीक्षाओं में नई व्यवस्था लागू होगी। उत्तरपुस्तिका में परीक्षार्थी का नाम, यूआईडी नंबर और विषय का नाम भी रहेगा। फोटो उत्तरपुस्तिका के कवर पन्ने के ऊपरी भाग में होगा।
विज्ञापन


जिसे जांच के समय फाड़ कर बोर्ड अपने पास रख लेगा। 10वीं की उत्तरपुस्तिका में 16 पन्ने और 12वीं की उत्तरपुस्तिका में 20 पन्ने होंगे। बोर्ड हर परीक्षार्थी के लिए अलग-अलग पैकेट भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें सभी विषयों की फोटोयुक्त उत्तरपुस्तिका होगी। इससे पहले तक परीक्षा केन्द्रों को पांच-पांच सौ की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भेजे जाते थे।

लेकिन अब परीक्षा केन्द्रों को परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से उत्तरपुस्तिकाओं के पैकेट भेजे जाएंगे। इस प्रणाली से रिजल्ट में तेजी के साथ साथ उसमे और भी पारदर्शिता देखने को मिलेगी।

बता दें कि इस नई प्रणाली लागू होने से पहले तक जांच के लिए भेजी गई उत्तरपुस्तिका में यूआईडी नंबर लिखने होते थे, जिसे विद्यार्थी अक्सर परीक्षा के दबाव में गलत लिख देते थे। रिजल्ट बनाते समय यूआईडी नंबर का मिलान किया जाता था। गलत यूआईडी नंबर से रिजल्ट बनाने में परेशानी होती थी।


काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीआई)  के कार्यकारी सचिव गेरी आर्थन ने कहा की यह सुविधा छात्रों को इसी वर्ष से उपलब्ध करायी जाएगी।

इस पहल के तहत छात्रों से उत्तरपुस्तिका भरते समय होने वाली त्रुटि पूर्णतय: समाप्त होगी। छात्रों में इससे संबंधित तनाव भी खत्म होगा। इस नई प्रणाली से छात्रों की उत्तरपुस्तिका में उनकी फ़ोटो के साथ साथ उनका यूआईडी नंबर भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed