फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ice skating ring in gurgaon

चिलचिलाती गर्मी में चाहिए बर्फबारी का मजा तो पढ़ें ये खबर

Mon, 23 Mar 2015 06:41 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Ice skating ring in gurgaon

गर्मी से निजात पाने के लिए साइबर सिटी को छोड़ शिमला या कुल्लु मनाली जाने की जरूरत नहीं है। चिलचिलाती 40 डिग्री से अधिक तापमान में जीरो डिग्री से नीचे का तापमान का मजा गुड़गांव में रहकर ही बर्फबारी के साथ ले सकते हैं।

विज्ञापन


फिल्मी स्टाइल में बर्फ के ऊपर आइस स्केटिंग से लेकर स्नोफॉल तक इंतजाम है। अगर आप गोवा की बीच की तरह पानी के साथ गर्मी में आनंद लेना चाहते हैं तो इसका भी गुड़गांव में इंतजाम हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह से शहर के वाटर पार्क शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


अभी तक आइस स्केटिंग हिमाचल, कश्मीर जैसे राज्यों की बर्फीली जगहों पर होता था। इसका आनंद उठाने के लिए साइबर सिटी के लोग हर साल वहां जाते थे।

लेकिन अब घर के नजदीक दिल्ली बॉर्डर पर स्थित एंबियंश मॉल में इसका आनंद लिया जा सकता है। इसके लिए न तो हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे और न ही सामान लाने ले जाने का झंझट उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस करोड़ की लागत से बना स्कीम

Ice skating ring in gurgaon

दस करोड़ की लागत से तैयार इस इंडोर आई स्केटिंग रिंग आइस फ्लोर का तापमान (-15  डिग्री सेल्सियस) रहता है। 15000 वर्ग फीट में बने इस रिंक में एक साथ 200 लोग आनंद ले सकते हैं।

एक रिंक में बर्फ के दो लेयर है, एक लेयर एक फीट की और दूसरी लेयर डेढ़ फीट की है। आई स्केट के प्रवक्ता का कहना है कि यहां आने वाले लोग आईस स्केटिंग के साथ आइस हॉकी, डांस फ्लोर, ब्रूम आदि का मजा ले सकते हैं।

इसके लिए प्रति सवा घंटे के हिसाब से सोमवार से गुरुवार तक 360 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। शुक्रवार से रविवार तक 480 रुपये चुकाने होंगे।

गर्मी में बारिश का मजा

Ice skating ring in gurgaon

भले ही गर्मी में धूप और तापमान से पसीना से तर-बतर हो रहे हो, लेकिन शहर के वाटर पार्क में कुछ रुपये खर्च कर बारिश का मजा ले सकता है। इसे लेकर अप्पू घर, अपनो घर और वेट एंड वाइल्ड रिसोर्ट में वाटर पार्क की तैयारी शुरू हो गई है।

यहां बने वाटर पार्क की अनुमति के लिए खेल विभाग के पास अनुमति के लिए आवेदन आ चुके हैं। गुड़गांव बॉर्डर से सटे फन एंड फूड भी एक बेहतर विकल्प है।

अप्पू घर के प्रवक्ता का कहना है कि इसमें बने मानसून मेनिया में 40 डिग्री तापमान के बीच बारिश का आनंद लिया जा सकता है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्काई फॉल, क्रेजी रिवर, रैपिड रेसर, थंडर स्टोर्म, क्रूजर जैसे वाटर गेम मौजूद है।

जहां गर्मी खत्म होने के साथ आपको गोवा और नैनिताल का एहसास भी मिलेगा। एनएच-8 स्थित जयपुर हाईवे पर बने वेट एंड वाइल्ड रिसोर्ट में पिकनिक मनाने के साथ वाटर पार्क का मजा ले सकते हैं। यहां दिन के हिसाब से 2000 रुपये से लेकर 15000 हजार रुपये तक पैकेज मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed