फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IAS officer Ashok Khemka to be transferred to Centre

हरियाणा नहीं अब केंद्र में नई पारी खेलेंगे खेमका

Tue, 15 Jul 2014 11:45 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
IAS officer Ashok Khemka to be transferred to Centre

अपने 20 साल के कैरियर में 49 बार ट्रांसफर की मार झेलने और राबर्ट वाड्रा-डीएलएफ जमीन सौदा रद्द कर चर्चा में आए हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका अब केंद्र सरकार को अपनी सेवा देंगे।

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव ने खेमका की केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति की अर्जी को स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों को खत्म कर दिया है। दिल्ली में खेमका संयुक्त सचिव के पद पर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन


वाड्रा-डीएलएफ जमीन सौदा रद्द करने के बाद राज्य की हुड्डा सरकार ने इस आईएएस अधिकारी के खिलाफ पद के दुरुपयोग संबंधी कई आरोप लगाए थे।

यूपीए सरकार के समय दिया था पत्र

IAS officer Ashok Khemka to be transferred to Centre

हरियाणा सरकार ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता के आवेदन पर खेमका के खिलाफ सीबीआई जांच के भी आदेश दिए थे।

खेमका ने राज्य सरकार पर अपने खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए इसी साल 15 मार्च को केंद्र में प्रतिनियुक्ति मांगी थी। माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी छवि मजबूत करने के लिए किया है।

खेमका ने अपनी सेवाएं केंद्र को सौंपने संबंधी पत्र राज्य सरकार को मार्च में दिया था, जिसे राज्य सरकार ने केंद्र को भेज दिया था। उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी।

खेमका ने रद्द कराई थी डील

IAS officer Ashok Khemka to be transferred to Centre

वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई करने से नाराज यूपीए सरकार ने उस समय खेमका की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी नहीं मिली। उनके आवेदन पर केंद्र सरकार ने अब विचार किया है।

याद रहे कि सरकार का आरोप था कि खेमका ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इस वाड्रा-डीएलएफ डील को रद्द करवाया। जबकि खेमका हमेशा से ही कहते रहे हैं कि हरियाणा सरकार डील में उनके द्वारा कई गई कार्रवाई की वजह से उन्हें परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed