जानिए दिल्ली छेड़छाड़ मामले में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर छेड़छाड़ के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आरोपी लड़के ने डीयू की छात्रा जसलीन पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ने कहा है कि जसलीन आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है और खुद को फेमस करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ छेडखानी करने के मामले में आरोपी ने जमानत मिलने के बाद ये भी कहा कि, "अगर मैं नहीं होता तो कोई और होता, उसे (जसलीन कौर) तो बस फेमस होना था।"
आरोपी सरबजीत का ये भी आरोप है कि जसलीन डीयू इलेक्शन लड़ना चाहती थी जिस वजह खुद को पॉपुलर करने के लिए उसने इस तरह के स्टंट का इस्तेमाल किया।
फिलहाल सोशल मीडिया पर भी जसलीन कौर टॉप ट्रेंड में है और वहां भी लोग इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि जसलीन आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई है, और उसने राजनीतिक फायदे के लिए ये सब किया है।
लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट की थी फोटो
इस मामले के एक चश्मदीद ने भी मीडिया में ये बात कही है कि सरबजीत ने किसी तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था। इतना ही नहीं खुद सरबजीत के मां-बाप ने भी मीडिया के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। सरबजीत की मां ने कहा है कि़ उनका बेटा
निर्दोष है और लड़की अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल उसके खिलाफ कर रही
है।
सरबजीत के आरोपों का जसलीन ने मीडिया और सोशल साइट पर जवाब दिया है। जसलीन ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाया गए आरोप गलत है कि मैं डीयू का इलेक्शन लड़ना चाहती हूं।
क्योंकि मैं सेंट स्टीफ्न्स कॉलेज की स्टूडेंट हूं और मैं इलेक्शन नहीं लड़ सकती। सरबजीत पर तीखा प्रहार करते हुए जसलीन ने ये भी कहा कि अगर मैं डीयू का चुनाव लड़ती भी तो क्या मेरे साथ सरेराह छेड़खानी होनी चाहिए। मंगलवार शाम को भी जसलीन ने फेसबुक पर लिखा कि मेरा फेसबुक एकांउट हैक कर लिया गया है, इसलिए किसी भी पोस्ट या मैसेज का जवाब ना दें।
वहीं जसलीन कौर के पिता ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर उनके
बेटी किसी पार्टी का समर्थन करती भी है तो क्या कोई उसका शोषण कर सकता है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जसलीन कौर ने सरबजीत की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी और आरोप लगाया था कि सनी ने उसके साथ छेड़खानी की और अश्लील कमेंट किया।