फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   i wanted to quit earlier but pm stopped me, want to serve 95 year old mother now says lg jung

पहले ही देना चाहता था इस्तीफा, PM ने रोक लिया: जंग

Fri, 23 Dec 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
i wanted to quit earlier but pm stopped me, want to serve 95 year old mother now says lg jung
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

महज 3 साल, पांच महीने, 13 दिन के अपने कार्यकाल के बाद नजीब जंग ने दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से बृहस्पतिवार(22 दिसंबर) को इस्तीफा दे दिया। लोग उनके इस फैसले से हैरान हुए लेकिन सबने उनके फैसले का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

विज्ञापन


अपने इस्तीफे के बाद एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने फिर दोहराया है कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई राजनीति नहीं है। वो अपनी 95 साल की मां को ज्यादा से ज्यादा वक्त देना चाहते थे इसलिए ये कदम उठाया। साथ ही उन्होंने एक किताब भी लिखने की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने अपनी बातचीत में ये खुलासा भी किया कि जब बीजेपी की सरकार लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई तब उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें अपने पद पर बने रहने के लिए कहा। उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर भी इस्तीफे की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार कोर्ट पहुंचा आप-एलजी का व‌िवाद

i wanted to quit earlier but pm stopped me, want to serve 95 year old mother now says lg jung
lg najeeb jung

नजीब जंग का यूं अचानक से इस्तीफा देना राजनीतिक गलियारों में लोगों को चौंका गया। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद रोज पहले ही जंग ने केंद्र को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि वह क्रिसमस के दौरान छुट्टी पर गोवा जा रहे हैं।

प‌िछले दो सालों में द‌िल्ली की आप सरकार और जंग के बीच टकराव कई बार अदालत के दरवाजे तक जा पहुंचा। इन सब के बीच इस अटकल को और बल मिला कि उनके इस्तीफे का संबंध दिल्ली की निर्वाचित सरकार की शक्तियों को लेकर अगले महीने आने वाले सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से जुड़ा हो सकता है।

जंग ने कई बार केजरीवाल सरकार के फैसले को पलट दिया और सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि निर्वाचित सरकार के पास कुछ शक्तियां होनी चाहिए। पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग ने जुलाई, 2013 में उप राज्यपाल का पदभार संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed