फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "I regret that I am a minister of a country .. where women crime are not decreased'

'मुझे दुख है कि मैं ऐसे देश का मंत्री हूं.. जहां महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हुए'

Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
"I regret that I am a minister of a country .. where women crime are not decreased'
महिला आयोग का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मुझे दुख है कि मैं ऐसे देश का मंत्री हूं, जहां  महिलाओं पर अभी तक अत्याचार कम नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन


महिलाओं पर अत्याचार जब तक नहीं रुकेंगे, तब तक हम विकसित भी नहीं कहलाएंगे। हमें आंकड़ों पर बहस करने की बजाय हकीकत के आधार पर काम करना चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा देना पुलिस, प्रशासन और सरकार का कर्तव्य है।  
विज्ञापन


वह दिल्ली महिला आयोग की वार्षिक रिपोर्ट जारी करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांस्टीट्यूशन क्लब में मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग की अगस्त 2015 से 31 जुलाई 2016 तक के कामकाज की वार्षिक रिपोर्ट केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से मोबाइल के पैनिक बटन से मिलेगी मदद

"I regret that I am a minister of a country .. where women crime are not decreased'
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला

मेनका गांधी ने कहा कि एक जनवरी से मोबाइल फोन पर पैनिक बटन होंगे। घटना के समय मोबाइल फोन करने की बजाय सिर्फ मोबाइल पर उपलब्ध पैनिक बटन दबाना होगा और पीड़िता तक पुलिस  व प्रशासन की मदद पहुंच जाएगी। 

इसके अलावा सितंबर के अंत तक दिल्ली के 11 जिलों में वन-स्टॉप सेंटर खोले जाएंगे। जहां एक छत के नीचे महिलाओं को डॉक्टर, वकील और महिला सामाजिक कार्यकर्ता उपलब्ध होंगी। 

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रिपोर्ट में बताया कि आयोग ने एक साल में 11,268 केस और महिला हेल्पलाइन 181 पर 2.21 लाख कॉल सुनी हैं।

जमीनी स्तर पर काम करने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को योजनागत 55 सिफारिशें भी भेजी गई हैं। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देशभर के महिला आयोगों को दिल्ली महिला आयोग से सीख लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed