{"_id":"de2190a5fb02b4d68abdeb026bf5a80b","slug":"i-need-to-submit-by-april-eight-internal-issue-of-bed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अप्रैल तक जमा कराने होंगे बीएड के इंटरनल अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अप्रैल तक जमा कराने होंगे बीएड के इंटरनल अंक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की ओर सत्र 2013-14 की बीएड मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रैक्टिकल व वायवा संपन्न कराने के लिए विवि ने बीएड कॉलेजों को छात्र-छात्राओं के इंटरनल असेसमेंट के अंक पत्र आठ अप्रैल तक विवि को मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों को विवि के पूर्व सहायक कुलसचिव के कार्यालय में खिड़की नंबर 40 पर सभी अंक पत्र जमा कराने को कहा गया है। जिससे जल्द से जल्द प्रैक्टिकल और वायवा संपन्न कराए जा सकें। बीएड के वायवा व प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल के तीसरे सप्ताह से प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
तीन कॉलेजों ने विवि को अब तक नहीं दिए विकल्प
विवि ने बीएड कॉलेजों को प्रैक्टिकल और वायवा कराने के लिए अपने निकट के तीन कॉलेजों के विकल्प मुहैया कराने को कहा था।
तीन कॉलेजों के विकल्प देने के लिए 30 मार्च तक का वक्त दिया गया था। इसके बावजूद अधिकांश कॉलेजों ने डाटा विवि को नहीं दिया है। ऐसे में विवि ने अतिशीघ्र तीनों कॉलेजों के नाम विवि को देने को कहा है।
विज्ञापन