{"_id":"659ad9669faff93b9a0b7e39","slug":"i-n-d-i-a-alliance-meeting-tomorrow-regarding-distribution-of-lok-sabha-seats-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक कल, 'आप' से आतिशी समेत ये नेता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक कल, 'आप' से आतिशी समेत ये नेता होंगे शामिल
Sun, 07 Jan 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:34 PM IST
सार
सीटों को बंटवारे को लेकर सोमवार को विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक होगी। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आतिशी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आतिशी और सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को लोकसभा सीटों को बंटवारे को लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक होगी। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए शामिल होंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां, आप और कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर काम करना होगा। पंजाब में आप और कांग्रेस दोनों की राज्य इकाइयां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और कोई समझौता नहीं करना चाहतीं। सूत्रों ने पहले पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था। आंतरिक विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए I.N.D.I.A गठबंधन की समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ कुछ राज्यों में सीट-बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इसी क्रम में पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत सोमवार से शुरू होगी।
विज्ञापन