{"_id":"5d6e7c328ebc3e93bb4c4f4b","slug":"i-love-kejriwal-campaign-started-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आई लव केजरीवाल’ अभियान शुरू, मंत्री का दावा- चालक अपने ऑटो पर लगवा रहे हैं स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आई लव केजरीवाल’ अभियान शुरू, मंत्री का दावा- चालक अपने ऑटो पर लगवा रहे हैं स्टीकर
Tue, 03 Sep 2019 08:14 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल, सिसोदिया और गोपाल राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप ने ‘आई लव केजरीवाल’ अभियान शुरू किया है। जो लोग आप के जनसंवाद कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे, उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। पार्टी के मंडल प्रभारी ‘आई लव केजरीवाल’ का एक पर्चा आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से किए गए कामों को विस्तार से जिक्र होगा।
विज्ञापन
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभियान को सघन बनाने के लिए पार्टी ने एक नंबर 9871010101 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी दिल्लीवासी कैंपेन का हिस्सा बन सकता है।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि चालक ‘आई लव केजरीवाल’ का स्टीकर अपने ऑटो पर लगाकर चल रहे हैं। आम लोगों में इसकी प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक है। ऐसे में पार्टी इस अभियान को आंदोलन बनाना चाहती है।
विज्ञापन
आप ने बीते रविवार से जन संवाद यात्रा शुरू की है। इसके तहत हर दिन दो विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहे हैं। गोपाल राय ने बताया कि वह दिल्ली भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तीनों नेताओं को जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत का न्योता दे रहे हैं। वह कार्यक्रम में आकर अपनी राय लोगों के सामने जाहिर करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपनी बात रखने के लिए मंच पर जगह और माइक दिया जाएगा।