फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   I kill your daughter spoke Prince after model murder

मॉडल का हत्यारा बोला, मैंने तेरी बेटी मार दी

Tue, 21 Apr 2015 01:14 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
I kill your daughter spoke Prince after model murder

सनलाइट कॉलोनी इलाके में मॉडल पत्नी को गोली मारने वाले पति के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मॉडल पत्नी और आरोपी पति एक-दूसरे पर संदेह करते थे। इस बात पर इनका झगड़ा होता था। इस बात पर ही आरोपी ने पत्नी को गोली मारी थी।

विज्ञापन


सनलाइट कॉलोनी व स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी पति को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।

दक्षिण-पूर्व डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार हरी नगर आश्रम में रहने वाले प्रदीप मिश्रा ने 18 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की थी कि पेशे से मॉडल रही उसकी बेटी नेहा (21) ने रोहिणी निवासी प्रिंस तेवतिया से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

बोला मैने तेरी बेटी मार दी

I kill your daughter spoke Prince after model murder

16 अप्रैल को प्रिंस उसके घर आया था। 17 व 18 अप्रैल की रात प्रिंस उसके कमरे के बाहर खड़ा होकर चिल्लाने लगा कि उसने उसकी बेटी को गोली मार दी है। इसके बाद प्रिंस घर से बाहर हो गया। वह बेटी को ऑटो से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गया था।

घटना के बाद मामला दर्जकर प्रिंस को पकड़ने लिए सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष ओपी लेखवाल, स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सरायकालेखां चौकी प्रभारी ललित कुमार और एसआई संदीप गोदारा की विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने 19 अप्रैल को प्रिंस(23) व उसकेदोस्त जितेश पांडेय(24) को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी से अंबेडकर नगर थाने के हत्या के प्रयास के मामले को सुलझाने का दावा किया है।

जल्द से जल्द डॉन बनना चाहता था प्रिंस

I kill your daughter spoke Prince after model murder

मूलरूप से जालोकरी, अलीगढ़ निवासी प्रिंस के माता-पिता बहुत पहले ही दिल्ली आ गए थे। उसके पिता सरकारी ऑफिस में माली हैं। एक दिन किसी ने उसके पिता को थप्पड़ मार दिया था।

ये बात जब प्रिंस को पता लगी तो उसने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में ये चार साल जेल में रहा था। वर्ष 2014 में जेल से बाहर आने के बाद ये बदमाशों के बीच शूटर के नाम से जाना जाने लगा।

ये अपने पास हमेशा पिस्टल रखता था। इसकेखिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, झगड़े और जालसाजी के चार मामले दर्ज हैं। ये जल्द से जल्द डॉन बनना चाहता था। गांव निसमाली जिला अलमोड़ा, उत्तरांचल निवासी जितेश की तिहाड़ जेल में प्रिंस से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed